
MP Police
MP Police- मध्यप्रदेश पुलिस में जल्द ही भर्ती शुरु होनेवाली है। प्रदेश की पुलिस में लिपिकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने कवायद शुरु कर दी है। लिपिकों की भर्ती के लिए एमपी के कर्मचारी चयन मंडल को प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस की यह भर्ती इसी साल पूरी हो जाएगी। बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग में कई साल से लिपिकीय संवर्ग में भर्ती नहीं हुई है। जिलों के जनरल ड्यूटी वाले पुलिसकर्मियों को ही यह काम सौंप दिया गया है जिससे कई दिक्कतें सामने आ रहीं हैं। लिपिकों की भर्ती से जहां परेशानियां खत्म होंगी वहीं नई पदस्थापना होने के बाद जिलोें के पुलिस बल के पुलिसकर्मियों को वापस भेज दिया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय भोपाल में लिपिकीय संवर्ग में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार लिपिक संवर्ग के करीब 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल को प्रस्ताव भेजा है। मंडल को इसी साल भर्ती के लिए कहा गया है।
लिपिक संवर्ग की भर्ती के बाद पुलिस मुख्यालय में काम कर रहे जिलों के पुलिसकर्मियों को वापस भेज दिया जाएगा।
जिलों में पुलिस बल की काफी कमी है जोकि जनरल ड्यूटी वाले पुलिसकर्मियोें के वापस आने से कुछ हद तक पूरी की जा सकेगी। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय में लिपिकीय संवर्ग में 2018 के बाद कोई भर्ती नहीं की गई है। इस प्रकार पूरे 7 साल बाद पुलिस विभाग के मुख्यालय के लिए लिपिकों की भर्ती की जाएगी।
Published on:
18 May 2025 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
