8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जश्न-ए-ईद: प्रदेश में धूमधाम से मनाई जा री है ईद, सीएम कमलनाथ ने ईदगाह पहुंचकर दी बधाई

भारत में मंगलवार को चांद दिखाई दिया था। जिसके बाद आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। सीएम कमलनाथ ने दी प्रदेशवासियों को ईद की बधाई। दिग्विजय सिंह भी रहे मौजूद।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Jun 05, 2019

kamal nath

जश्न-ए-ईद: प्रदेश में धूमधाम से मनाई जा री है ईद, सीएम कमलनाथ ने ईदगाह पहुंचकर दी बधाई

भोपाल. देशभर में ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में ईद की नमाज के साथ ही ईद का त्योहार शुरू हो गया। मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ईद के मौके पर राजधानी भोपाल स्थिति ईदगाह पहुंचे और मुस्लि समाज के लोगों को ईद की बधाई दी।


दिग्विजय भी रहे मौजूद
ईद के मौके पर ईदगाह में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद रहे। बता दें कि कमल नाथ और दिग्विजय सिंह मंत्री आरिफ अकील द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में भी शामिल हुए थे।

खुशियों का पैगाम लाता है ईद
ईद-उल-फितर के मौके पर मध्यप्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मंत्री आरिफ अकील ने कहा, रमजान की इबादत के बाद ईद का त्यौहार खुशियों का पैगाम लाता है। एक माह के कठिन रोजों के बाद एक नए और स्वथ्य वातावरण का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए मशहूर है।


मंगलवार को दिखा चांद
भारत में मंगलवार को ईद का चांद दिख गया था जिस कारण से आज देशभर में ईद मनाई जा रही है। भोपाल के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने ऐलान किया कि बुधवार को भोपाल में ईद मनाई जाएगी। ईद का चांद जैसे ही आसमान में दिखा रोजेदारों ने एक दूसरे को बधाई दी। भारत में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां दी और देश-दुनिया में अमन-चैन की कामना की। इसी के साथ ही लगभग महीने भर से चल रहा रमजान का महीना खत्म हो गया। रमजान की शुरुआत 7 मई से हुई थी।

कई देशों में मनाई जा रही है ईद
5 जून को भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया में भी ईद मनाई जा रही है। ईद के मौके पर दिल्ली के मशहूर जामा मस्जिद और मीना बाजार में गजब की रौनक देखने को मिल रही है। वहीं, भोपाल के मुस्लिम कॉलोनियों में ईद की रोनक देखते ही बन रही है। ईद के दिन मुस्लिम परिवार के लोग सेवइयां बनाते हैं, इसके अलावा दूसरे मीठे पकवान बनाए और खाए जाते हैं। लोग अपने से छोटों को ईदी देते हैं।