
CM Kamal Nath in Manali
भोपाल. मुख्यमंत्री कमलनाथ 18 नवंबर को केदारनाथ में परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे। इसके पहले वे शनिवार को मनाली के अपने पांच सितारा होटल स्पैन रिजॉर्ट एंड स्पा पहुंचे। वे 25 साल बाद मनाली गए हैं। उनके साथ पुत्र सांसद नकुलनाथ भी हैं। मनाली पहुंचने पर कांग्रेसियों और स्थानीय लोगों ने परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया। उनका पांच सितारा होटल अंदर से किसी महल से कम नजर नहीं आता। हिमाचल की प्राकृतिक वादियों में हाईवे किनारे स्थित इस रिजॉर्ट को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
शनिवार को सीएम सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से हिमाचल प्रदेश के पतलीकूहल (मनाली) पहुंचे। यहां से वे 18 नवंबर को केदारनाथ जाएंगे। मुख्यमंत्री के परिवार सहित मनाली पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने आत्मीयता से उनका स्वागत किया। सीएम 25 साल पहले यहां आते रहते थे।
स्थानीय लोगों को नाम से पुकारा
स्वागत करने पहुंचे कई लोगों को तो मुख्यमंत्री ने नाम लेकर पुकारा। मुख्यमंत्री ने जैसे ही उनका नाम लिया तो वे भाव भावविभोर हो उठे, क्योंकि लोगों को उम्मीद नहीं थी कि वर्षों बाद मनाली आए कमलनाथ उन्हें शायद न पहचान सकें।
मनाली में भी मनाएंगे जन्मदिन
स्थानीय लोगों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भोले बाबा की इच्छा हुई तो वह मनाली में भी जन्मदिन मना सकते हैं। बेशक कमलनाथ 25 साल बाद मनाली आए हों लेकिन उनका अभी भी उनके होटल स्पैन रिजॉर्ट के आसपास के लोगों से उतना भी लगाव है।
बाढ़ में बह गया था घर
मनाली पहुंचकर मुख्यमंंत्री की पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि 25 साल पहले स्पैन रिजॉर्ट के पास ही ब्यास नदी के किनारे उनका घर था, जो 1994 में आई बाढ़ में बह गया। इसकी उन्हें ऐसी ठेस पहुंची कि दोबारा मनाली आने में करीब 25 साल लग गए, लेकिन अब शुरुआत हो गई है। उन्होंने मनाली को अपना दूसरा घर बताया।
18 को पीसीसी में मनाया जाएगा जन्मदिन
18 नवम्बर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री का जन्म दिन मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे। पार्टी कार्यालय सभाकक्ष में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। दोपहर में वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा।
Updated on:
18 Nov 2019 10:36 am
Published on:
17 Nov 2019 12:37 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
