CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार में खुशियों का माहौल है। वो एक बार फिर नाना बन गए हैं. दो दिन पहले उनकी बेटी डॉ. आकांक्षा यादव ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। इस खुशी के पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री अपनी नन्ही नातिन को गोद में लिए हुए प्यार से पुचकारते और दुलारते नजर आ रहे हैं।