scriptझारखंड में CM मोहन का बड़ा दावा, ‘नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती’, बताई वजह | CM Mohan yadav big claim in Jharkhand No power in world can stop Narendra Modi becoming Prime Minister again told reason | Patrika News
भोपाल

झारखंड में CM मोहन का बड़ा दावा, ‘नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती’, बताई वजह

CM Mohan Yadav big claim in Jharkhand : जारखंड में जनसभा के संबोधन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- ‘उन्हें इस बार भी प्रदानमंत्री बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।

भोपालMay 30, 2024 / 10:05 am

Faiz

CM Mohan Yadav big claim
लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Election 2024 ) के आखिरी चरण ( Last Phase Voting ) से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ( CM Dr Mohan Yadav ) बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए झारखंड ( Jharkhand ) पहुंचे। यहां चुनावी सभा ( Public Meeting ) को संबोधित करते हुए सीएम ने कांग्रेस पार्टी ( Congress Party ) और इंडिया गठबंधन ( INDI alliance ) पर जमकर निशाना साधा।
CM मोहन ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मैं भगवान बिरसा मुंडा ( lord birsa munda ) की धरती पर आया हूं। अंग्रेज से न तब हम डरे थे और न आज हमारे झारखंड वाले डरेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- उन्हें इस बार भी प्रदानमंत्री बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा- देश की जनता का अपार प्यार उन्हें मिल रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड के राजमहल, साहिबगंज और दुमका लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करने पहुंचे थे। विपक्षी गठबंधन और कांग्रेस पर हमलावर होते हुए सीएम ने कहा कि ये चुनाव इसी बात को लेकर है। एक तरफ वो सारे लोग हैं जो भारत की पहचान मिटाना चाहते हैं। अंग्रेज चले गए लेकिन कांग्रेस और उनके साथ वाले अभी तक वही मानकर चलते हैं जो अंग्रेजों के समय होता था। उन्होंने कहा कि ये संविधान की दुहाई देते हैं कि संविधान खतरे में है। कांग्रेस के लोगों ने संविधान में लगभग 100 बार संशोधन किया और संविधान की आत्मा को मारने का काम किया है।
यह भी पढ़ें- Bhojshala ASI Survey: खुदाई में निकले खास बनावट के स्तंभों के 3 टुकड़े, हैदराबाद की टीम लेने वाली है बड़ा फैसला

बताया- भगवान राम के जीवन का संदेश

सीएम मोहन ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मैं भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आया हूं। अंग्रेज से न तब हम डरे थे और न आज हमारे झारखंड वाले डरेंगे। आगे भगवान राम का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि भगवान राम ने मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में अपना जीवन जीकर दुनिया में एक विशेष पहचान बनाई और बताया कि मर्यादा में रहकर कोई कैसे अपना जीवन जीता है। भगवान राम ने अपने पुरुषार्थ और पराक्रम से जंगल में भी मंगल कर दिया। कांग्रेस और उनकी पार्टी वाले लोग भगवान राम के नाम पर भी अड़ंगे लगाते हैं। हमारे देवी देवताओं का अपमान करोगे और वोट मांगने आओगे ?

कांग्रेस पर निशाना

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि पूरा देश कह रहा था कि राम का मंदिर बनाओ। लेकिन कांग्रेस के सारे लोग मिलकर केवल वोट के चक्कर में भगवान राम को अयोध्या में भी मंदिर बनाने से रोकने का काम कर रहे थे। यह सिर्फ मुंह से ही नहीं, इन्होंने हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र लगाकर भगवान राम के मंदिर का विरोध किया। इस देश में एक गरीब परिवार से निकला हुआ व्यक्ति ओबीसी वर्ग का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बना और डंके की चोट पर प्रभु श्री राम का मंदिर बनवाया।

‘धर्म की बात करने से नाराज होते हैं ये लोग’

यह हमसे कहते हैं आप धर्म की बात क्यों करते हो। आप सभी लोग बताओ मैं धर्म की बात नहीं करूंगा तो क्या अधर्म की बात करूंगा..? इस देश में धर्म का मतलब सच्चाई और सबको साथ लेकर चलने का है। हमारे यहां तो धर्म के आधार पर रिश्ते तय होते हैं। जिनके चश्में अंग्रेज और कांग्रेस वाले होंगे, ये इससे कुछ समझने को तैयार नहीं है। इनके दिमाग में तो केवल एक ही लाइन है, कैसे भी करके हिंदुओं को अपमानित करो। सनातन संस्कृति को अपमानित करो। इनके साथ वाले कहते हैं कि सनातन धर्म वाले मलेरिया के मच्छर और कोविड के कीटाणु है।
यह भी पढ़ें- आचार संहिता खत्म होते ही नए अवतार में नजर आएंगे CM मोहन यादव, हर जिले में तैयार हो रहे हेलीपैड

‘कांग्रेस’ की ‘कंस’ से तुलना

CM Mohan yadav
भगवान राम के मंदिर बनने का आनंद आया। महाकाल के महालोक का आनंद आया। तो मथुरा वालों ने क्या बिगाड़ा है। वहां भी तो मटकी फूटनी चाहिए। भगवान श्री कृष्ण का काल याद रखो। भगवान के समय में भी कंस ने सारे प्रयास किए थे, जैसे कांग्रेस आज कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुबह शाम पता नहीं क्या-क्या बोलते रहते हैं।

दुनिया की कोई ताकत नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने से नहीं रोक सकती- सीएम

आखिरी चरण का चुनाव है। 1 तारीख के दिन जैसे ही पेटी बंद होगी आपके वोट डलेंगे। दुनिया की कोई ताकत नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने से नहीं रोक सकती है। आप सब का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया का नंबर देश बनाने के लिए, भगवान की दया से ओबीसी, एससी, एसटी सारे लोगों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन के लिए ये सारे घमंडियां लोग हमारा आरक्षण भी खाना चाहते हैं और गलती दूसरों की बताते हैं।

‘कांग्रेस ने खुद 100 बार संविदान में संशोधन किया’

यह संविधान की दुहाई देते हैं कि संविधान खतरे में है। कांग्रेस के लोगों ने संविधान में लगभग 100 बार संशोधन किया और संविधान की आत्मा को मारने का काम किया है। इंदिरा जी ने कोर्ट से हारने के बाद भी देश में आपातकाल लगाकर सारे नेताओं को जेल में डाल दिया। कांग्रेस के यह पाप थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड काल में न केवल जान बचाई बल्कि खाने का राशन भी निशुल्क दिया। मैं मोदी जी को वोट देने की बात इसलिए कर रहा हूं क्योंकि उन्होंने हमारी शिक्षा नीति में अंग्रेजों द्वारा हटाए गए पाठ्यक्रम को पुनः शामिल किया। 2020 में पुरानी शिक्षा नीति को बदलकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की।

‘मोदी की सुनामी चल रही है’

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि झारखंड में आखिरी चरण का चुनाव चल रहा है। जैसे-जैसे समय आता जा रहा है वैसे-वैसे ये समझ में आ रहा है कि मोदी के पक्ष में वातावरण बना हुआ है। मोदी की सुनामी चल रही है। कांग्रेस और उनके साथ वालों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। मतदाता सब देख रहा है। मतदाता निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी के साथ है। ये लोकतंत्र का सबसे अच्छा समय है, जब पूर्ण बहुमत के साथ मोदी सरकार एक बार फिर जनता बनाने जा रही है।

Hindi News / Bhopal / झारखंड में CM मोहन का बड़ा दावा, ‘नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती’, बताई वजह

ट्रेंडिंग वीडियो