भोपाल

सीएम ने खरीदे आम, पत्नी ने सड़क किनारे खड़े बच्चों को खिला दिए…

CM Mohan Yadav bought mangoes- एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आम खरीदे और फिर सड़क किनारे खड़े बच्चों को बांट दिए।

2 min read
Jun 22, 2025
CM Mohan Yadav bought mangoes and fed them to the children- image jansampark mp

CM Mohan Yadav bought mangoes- एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आम खरीदे और फिर सड़क किनारे खड़े बच्चों को बांट दिए। सीएम की पत्नी सीमा यादव ने बच्चों को दुलारा और प्यार से आम खिलाए। डॉ. मोहन यादव ने बच्चों से बातचीत की, उनके नाम पूछे और सभी बच्चों को रोज स्कूल जाने व मन लगाकर पढ़ाई करने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने आम बेच रहीं सभी महिलाओं से खरीदारी की और खुद इसका भुगतान भी किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आम बेचनेवाली महिलाएं प्रफुल्लित हो उठीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ नर्मदापुरम जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी गए थे। वहां से लौटते वक्त बारिआम गांव में सड़क किनारे टोकरी में रखकर आम बेच रहीं महिलाओं और बच्चों को देखकर उन्होंने अपना काफिला रूकवा दिया। मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं से आम खरीदे। सीएम और उनकी पत्नी ने महिलाओं से खरीदे सभी आम आसपास खड़े बच्चों को खिला दिए।

सीएम ने आम बेच रहीं महिलाओं से बातचीत भी की

सीएम ने आम बेच रहीं महिलाओं से बातचीत भी की। उनसे पूछा कि रोज कितने रुपए के आम बेच लेती हो? आम विक्रेता बसंती टेकाम ने बताया कि सर, रोज सुबह से शाम यहां बैठते हैं तो 400 से 500 रूपए के आम बिक ही जाते हैं। बसंती की बेटी भी पास ही खड़ी थी जिसे देखकर सीएम ने पूछा - क्या ये बिटिया स्कूल जाती है? उन्होंने जवाब दिया कि हां सर, सीएम राइज स्कूल में पढ़ती है। तब सीएम ने हर्ष जताते हुए कहा कि अरे बिटिया, अब उसका नाम सांदीपनि विद्यालय हो गया है।

रोज स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की मनुहार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां बच्चों से भी बात की। उनसे नाम पूछे। सीएम ने बच्चों से पूछा- स्कूल जाते हो? उमेश, साक्षी और रिया ने कहा जी सर। तब सीएम ने सभी बच्चों को रोज स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की मनुहार की।

Published on:
22 Jun 2025 09:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर