25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holidays: दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा पर भी सरकारी छुट्टी घोषित, स्कूल-बैंक सब रहेंगे बंद

Holiday: दीपावली से पहले मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है, गोवर्धन पूजा पर सीएम ने किया सरकारी छुट्टी का ऐलान...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 27 Oct 2024, 1:33 PM IST

Public Holiday

Public Holiday: दीपावली से पहले मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा पर सरकारी अवकाश घोषित किया है। बैंकों में भी छुट्टी रहेगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दिवाली पर कोई दूर अपने गांव जाता है तो उसे लौटने में दिक्कत होती है।

सरकार पहली बार कराएगी गोवर्धन पूजा

सरकार गोशालाओं से लोगों को जोडऩे के लिए दशहरे पर शस्त्र पूजन की तरह पहली बार गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम कराएगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लेकर सभी मंत्री, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के गोरस गांव को गोवर्धन पूजा के लिए चुना है। वे 2 नवंबर को यहीं गोवर्धन पूजा करेंगे। श्योपुर जिले के करहाल विकासखंड के इस गांव है में 800 से अधिक परिवार रहते हैं।

सीएम ने इसलिए चुना विजयपुर का गोरस गांव

दूध और इससे बने उत्पादों में मिलावट से लोग त्रस्त है। ऐसे समय में गोरस उमीद की किरण है। गायों से मिलने वाले दूध को गोरस कहते हैं। इस गांव में पुराने समय से गाय पालते हैं, इसी के नाम पर गोरस पड़ा। गांव में 500 से ज्यादा आदिवासी और 300 गुर्जर मारवाड़ी हैं।

गुर्जर मारवाड़ी हर परिवार में 10 से लेकर 250 गोवंश हैं। गांव के कई युवा दिल्ली, मुंबई, पुणे, भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों से पढ़ाई खत्म करने के बाद लौटे हैं। इसके बावजूद पुश्तैनी काम दूध उत्पादन आगे बढ़ा रहे हैं। गांव में मान्यता है कि दूध में मिलावट की तो धन, संपदा में गिरावट आएगी। यहां के दूध और दूध से बने उत्पादों की मांग राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक है।