1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में पेंशनर्स को बड़ी सौगात, सीएम मोहन यादव ने खातों में डाले 327 करोड़ रुपए

Pension- 54.52 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों को 327.15 करोड़ रूपये से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया।

2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav deposited Rs 327 crore in pensioners' accounts in MP

CM Mohan Yadav deposited Rs 327 crore in pensioners' accounts in MP- फाइल फोटो पत्रिका

Pension- एमपी में बुजुर्गों के लिए सर्वसुविधायुक्त ओल्ड एज होम बनाया गया है। सीएम मोहन यादव ने शनिवार को इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और वृद्धजनों की सेवा के लिए संकल्पित है। राजधानी में वरिष्ठजनों को परिवार जैसा वातावरण देने के लिए सेवा भारती के माध्यम से इस सर्व-सुविधायुक्त सशुल्क वरिष्ठजन निवास की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनर्स को बड़ी सौगात देते हुए उनके खातों में 327 करोड़ रुपए डाले। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के पास अद्भुत बौद्धिक क्षमता होती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नव निर्मित सशुल्क वृद्धाश्रम "संध्या छाया" के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा पत्रकार कॉलोनी लिंक रोड नं. 3 पर निर्मित इस सर्व सुविधायुक्त वृद्धाश्रम को पीपीपी मोड पर बनाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां रह रहे एक दम्पत्ति का अभिवादन कर स्वागत भी किया। उन्होंने राज्यस्तरीय दिव्यांगजन स्पर्श मेला-2026 में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनर्स के खातों में राशि

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनर्स के खातों में राशि डाली। प्रदेशभर के 54.52 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों को 327.15 करोड़ रूपये से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। कार्यक्रम में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह ओल्ड एज होम ''संध्या छाया'' वृद्धजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

विभाग की प्रमुख सचिव सोनाली वायंगण्कर ने बताया कि सर्वसुविधायुक्त सशुल्क वरिष्ठजन निवास ''संध्या छाया'' लगभग 24 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। वृद्धाश्रम में 34 कमरे हैं, जिसमें 56 वृद्धजनों के रहने की व्यवस्था है। इसमें उच्च गुणवत्ता का भोजन, पार्क जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी।

Story Loader