21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Politics: पहली बार शिवराज सिंह चौहान पर बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव, मेरे लिए आदर्श हैं वो

पिछले कई दिनों से मुख्‍यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच में मन'मुटाव की खबरें आ रही थीं, लेकिन आज मोहन यादव ने खुलकर शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान उनके लिए आदर्श हैं। महत्‍वपूर्ण यह भी है कि एक रोज पहले मोहन यादव खुद शिवराज सिंह चौहान के घर भी गए थे।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Puja Roy

Feb 20, 2024

EX CM Shivraj Singh Chouhan and CM Mohan Yadav

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि शिवराज सिंह चौहान को हमेशा से मैं अपना आदर्श मानता हूं। उनको पौधरोपण के तीन साल पूरे करने के लिए बधाई देता हूं और उनके द्वारा चलाए गए इस अभियान ने सभी लोगों को एक साथ जोड़ लिया। मोहन यादव ने कहा जब तुलसी के बिना भगवान को भोग नहीं लगता, बेल पत्र के बिना महादेव को जल नहीं चढ़ता। यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कही। मोहन यादव पर्यावरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के संकल्प के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैंने क्या अच्छा किया ये मैं नहीं मानता, मेरे बाद आने वाले क्या अच्छा करेंगे ये मानता हूं। शिवराज ने सभी को संकल्प भी दिलवाया कि अपने बर्थडे, एनिवर्सरी या कोई भी स्पेशल दिन हम एक पौधा जरूर लगाएंगे। साथ ही उन्होंने ने नो यूज़ ऑफ़ प्लास्टिक और बेटा बेटी इक्वल है। चौहान ने सभी से ट्री बैंक लगाने की बात कही है और पौधा लगाने की लिए जगह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी आग्रह किया।

ऐसे हुए तीन साल पूरे
इससे पहले शिवराज सिंह चौहान के पौधे रोपने का अभियान 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती के दिन अमरकंटक से शुरू हुआ था। पहले दिन अमरकंटक के शंभू धारा में पहला पौधा रौपा। हर दिन पौधा लगाने के साथ ही शिवराज सिंह चौहान के साथ ही अन्य लोग भी हर दिन पौधे लगा रहे हैं। जिसमें कई राजनेता, एनजीओ, कंपनी के अधिकारी, स्टूडेंट्स और कई संगठन के लोग शामिल हैं। शिवराज अब तक 3238 पौधे लगा चुके हैं। इसके अलावा शिवराज के साथ 2000 से ज्यादा लोगों ने पौधे लगाए हैं। पिछले वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर राजाभोज एयरपोर्ट स्थित रामवन में कैबिनेट सदस्यों के साथ 311 पौधे लगाए गए थे। 10 अगस्त को शिवराज ने 'मेरी माटी मेरा देश' योजना के तहत पौधे लगा थे। इसके अलावा लाड़ली बहनों के साथ भी पौधरोपण किया था।

सेलेब्रिटी ने भी भेजी शुभकामनाएं
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रतिदिन पौधरोपण संकल्प के तीन साल पूरे होने पर सेलेब्रिटी ने भी शुभकामनाएं भेजी। फेमस सिंगर शंकर महादेवन, शान, नीति मोहन, मनोज मुंतशिर ने वीडियो जारी कर शुभकामनाएं दीं। पंडित प्रदीप मिश्रा, हार्टफुलनेस के प्रमुख कमलेश डी पटेल दास समेत कई पर्यावरणविदों ने शिवराज के संकल्प के तीन साल पूरे होने पर बधाई संदेश भेजा है।