24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वृंदावन पहुंचे सीएम मोहन यादव, बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी की पूजा की

CM Mohan Yadav in Vrindavan: सीएम मोहन यादव ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन पूजन के संबंध में ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर पूजा करते हुए तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- बांके बिहारी लाल की जय! और राधे-राधे!

2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav offered prayers at the Banke Bihari Temple in Vrindavan

CM Mohan Yadav offered prayers at the Banke Bihari Temple in Vrindavan

CM Mohan Yadav- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। वे यहां एक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वृंदावन के सुप्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में भी गए। उन्होंने मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए और विधिवत पूजा अर्चना भी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। वे वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर गए जहां दर्शन पूजन कर सभी प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना की।

सीएम मोहन यादव ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन पूजन के संबंध में ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर पूजा करते हुए तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- बांके बिहारी लाल की जय! और राधे-राधे!

सीएम मोहन यादव का ट्वीट-

बांके बिहारी लाल की जय!

आज वृंदावन धाम स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन-पूजन कर सभी के लिए मंगलकामना की।

राधे-राधे!

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार को बेहद व्यस्त कार्यक्रम है। उनका आज दतिया जिले Datia का भी दौरा है। वे जिले के भांडेर में मण्डी प्रांगण में किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दतिया जिले में 62 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। सीएम मोहन यादव कार्यक्रम में रतनगढ़ माता मंदिर के पास 33/11 केव्ही 5 एमवीए उप-केन्द्र स्थापना कार्य का भूमि-पूजन करेंगे। पण्डोखर धाम के पास विश्राम गृह निर्माण कार्य एवं रामगढ़ माता मंदिर के पास विश्राम गृह निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन और शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का हितलाभ भी वितरित करेंगे। इसके साथ ही दतिया जिले के पीजी कॉलेज दतिया में विज्ञान संकाय भवन व केंटीन का निर्माण कार्य, माता रतनगढ़ समग्र विकास योजना में यात्री निवास भवन निर्माण कार्य और पुलिस लाइन परिसर में रक्षित निरीक्षक कार्यालय का निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 33/11 केव्ही 5 एमवीए उप-केन्द्र स्थापना कार्य एवं 3.15 एमवीए पॉवर परिणामित्र-2 स्थापना कार्य, सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भांडेर का निर्माण कार्य और ततारपुर स्टेडियम, पण्डोखर धाम के पास विश्राम गृह निर्माण कार्य एवं रामगढ़ माता मंदिर के पास विश्राम गृह निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा।