24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इस इलाके में बिछ रहा सड़कों का जाल, बन रहे फ्लाइओवर

Vindhya- किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सुदृढ़ अधोसंरचना का विकास अत्यंत आवश्यक

2 min read
Google source verification
network of roads is being laid across the Vindhya region of MP

network of roads is being laid across the Vindhya region of MP

Vindhya- एमपी के विंध्य इलाके में जबर्दस्त विकास हो रहा है। यहां सड़कों का जाल बिछ रहा है, फ्लाइओवर बन रहे हैं। विंध्य क्षेत्र की इन सड़क, फ्लाइओवर एवं पुल-पुलिया निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की राजधानी भोपाल में मंत्रालय में विस्तृत समीक्षा की गई। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने यह समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सुदृढ़ अधोसंरचना का विकास अत्यंत आवश्यक है।

विंध्य क्षेत्र में सड़क, फ्लाइओवर एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इनके समय पर पूरा होने पर जोर दिया। उन्होंने निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर भी कोई समझौता नहीं करने की बात कही।

सड़क, फ्लाइओवर एवं पुल-पुलिया प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक में रीवा फ्लाइओवर, संस्कृत विश्वविद्यालय लक्ष्मण बाग के समीप प्रस्तावित एप्रोच रोड, मऊगंज बायपास तथा मऊगंज–पटेरा औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क पर प्रमुख रूप से विस्तार से चर्चा की गई। अन्य विभिन्न प्रमुख अधोसंरचना परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति, शेष कार्य की जानकारी भी ली।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में अंतर्विभागीय समन्वय की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकृत किया जाए। उन्होंने प्रशासनिक स्तर की स्वीकृतियों, भूमि संबंधी मुद्दों, तकनीकी अड़चनों एवं मैदानी समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए त्वरित और यथोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए

परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को खासतौर पर निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

क्षेत्र के औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सुदृढ़ अधोसंरचना विकास की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क और परिवहन सुविधाएं निवेश को आकर्षित करने में सहायक होंगी, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में संतुलित एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अधोसंरचनात्मक विकास शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं का समयबद्ध पूर्ण होना विंध्य क्षेत्र के दीर्घकालीन विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह सहित संबंधित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।