24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में दो दिन आंधी-बारिश का दौर, 26-27 मार्च को एक्टिव हो रहा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस

MP Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। आज और कल यानी 24 और 25 मार्च को सूबे के कई इलाकों में इसका असर आंधी और बारिश तौर पर दिखाई दे सकता है।
2 min read
Google source verification
MP Weather Update

एमपी में दो दिन आंधी-बारिश का दौर (Photo Source- Patrika)

MP Weather Update : कहीं आंधी बारिश तो कहीं तेज गर्मी के बीच मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। आज और कल यानी 24 और 25 मार्च को सूबे के कई इलाकों में इसका असर आंधी और बारिश तौर पर दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के अनुसार, उत्तरी हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मौसम बदला हुआ है। साथ ही, तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

सूबे के ग्वालियर में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में अभी भी गर्मी का असर देखा जा रहा है। वहीं, उज्जैन जिला प्रदेश में सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया, जबकि ग्वालियर सबसे ठंडे इलाकों में रिकॉर्ड किया गया है।

26-27 मार्च को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस हो रहा एक्टिव

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाली 26 और 27 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके असर से मध्य प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में एक बार फिर से आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसी के प्रभाव से यहां 30 - 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

बीते चार दिनों के मौसम का हाल

बीते चार दिनों के मौसम पर गौर करें तो सूबे के 45 जिलों में आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई, जबकि 17 जिलों में ओलावृष्टि दर्ज की गई। इससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

तापमान की स्थिति

ग्वालियर में दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया है। जबकि, उज्जैन में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है। हालांकि, कई शहरों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक, आगामी 26 और 27 मार्च के बाद तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस से हल्की राहत की उम्मीद जताई जा रही है।