25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सीएम मोहन ने किया सूर्य नमस्कार, बनी विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली

Swami Vivekananda Jayanti : सामूहिक योग कार्यक्रम में छात्रों के साथ सीएम डॉ मोहन ने सूर्य नमस्कार किया। स्वामी विवेकानंद जयंती पर एमपी में धूमधाम से मनाया जा रहा युवा दिवस, इस दौरान शहर के शौर्य स्मारक पर विश्व की सबसे बड़ी 3डी रंगोली बनाई गई।

2 min read
Google source verification
Swami Vivekananda Jayanti

Swami Vivekananda Jayanti :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ मिलकर सामुहिक सूर्य नमस्कार किया। स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर ये विशेष कार्यक्रम आयोजित किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एमपी के युवाओं को शिक्षित करने का संकल्प लेते हुए युवा शक्ति मिशन भी लॉन्च किया। इस दौरान शहर के शौर्य समारक पर प्रसिद्ध कलाकार शिखा शर्मा ने विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली भी बनाई।

रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर देश के साथ साथ प्रदेशभर में 'युवा दिवस' मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी छात्रों के साथ इस आयोजन में शामिल हुए।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सीएम का सूर्य नमस्कार

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार कर स्वस्थ युवा, स्वस्थ भारत की शुभकामनाएं दीं। वहीं, अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि, युवा बोलते हैं तो विवेकानंद का ध्यान आता है। युवा शक्ति के जरिए राष्ट्र शक्ति का एहसास होता है। मैं सभी युवाओं को बधाई देता हूं। मानव जीवन में 10 सुख होते हैं। किसी को अभी तक 10 सुख नहीं मिले हैं। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एक अलग दिन है। सूर्य की शक्ति से जीवन को जोड़ते हैं। सूर्य नमस्कार 12 आसन को जोड़ता है।

सूर्य शक्ति मिशन आज लॉन्च होगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि भारत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। सरकार हर वर्ष सूर्य नमस्कार का आयोजन करती है। मध्य प्रदेश सरकार आज युवा शक्ति मिशन लॉन्च कर रही है। युवा शक्ति मिशन के माध्यम से हमने मध्य प्रदेश के युवाओं को शिक्षित करने का संकल्प लिया है। 10वीं और 12वीं में प्रदेश का युवा शत प्रतिशत उत्तीर्ण होकर शिक्षित बने। 2028 तक प्रदेश 70% से ज्यादा युवा स्वरोजगार पाए यह हमने तय किया है। मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा युवा हैं। आज ही के दिन हम लाडली बहना योजना की राशि डालने जा रहे हैं।

बनाई गई विश्व की सबसे बड़ी 3डी रंगोली

युवा दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश सरकार का युवा शक्ति मिशन लॉन्च किया गया है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस दौरान शौर्य स्मारक पर विश्व की सबसे बड़ी 3डी रंगोली भी बनाई गई। रंगोली बनाने में 4 हजार किलो कलर का इस्तेमाल किया गया, जिससे 18 हजार स्क्वेयर फीट में रंगोली का निर्माण किया गया। बता दें कि प्रसिद्ध कलाकार शिखा शर्मा जोशी की टीम ने ये 3डी रंगोली बनाई है।