
फोटो जर्नलिस्ट, अजय शर्मा मध्यप्रदेश माध्यम और रोज़गार निर्माण के प्रधान संपादक और माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के विभागाध्यक्ष पुष्पेंद्र पाल सिंह की स्मृति में मंगलवार को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान न सिर्फ देश- प्रदेश के सभी पत्रकार श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए बल्कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पीपी सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने सभा में कहा कि, स्वर्गीय पुष्पेंद्र पाल सिंह (पीपी सर) की स्मृति में पत्रकारिता के पुरस्कार दिए जाएंगे। खोजी पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। आइये देखें श्रद्धांजलि सभा की कुछ अनदेखी और भावुक तस्वीरें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी पीपी सिंह को श्रद्धांजलि।

श्रद्धांजलि सभा में भावुक चेहरे के साथ बैठी दिखीं पीपी सर की मां।

पीपी सर की बेटी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान वो भी बार - बार भावुक हो रही थी।

भावुक मन से पीपी सर को श्रद्धांजलि देते नजर आए उनके पिता।

पीपी सर को श्रद्धाजली देने के बाद खुद के आंसू रोक नहीं पाईं मां। वहीं, बेटी ने भी पिता को भारी मन से श्रद्धांजलि दी।

पीपी के परिवार के साथ सीएम शिवराज ने की मुलाकात, बंधाया ढांढस।