
भोपाल. मध्यप्रदेश में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक हट रहे ट्रांसफर बैन से ठीक एक दिन पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी है। बुधवार रात को मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा गया है। अभी मध्यप्रदेश में कैबिनेट व राज्यमंत्री को मिलाकर मंत्रियों की संख्या 30 है और प्रदेश में 52 जिले हैं ऐसे में कुछ मंत्रियों को छोड़कर अधिकतर को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि तीन दिन पहले ही प्रदेश सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी जारी की है। इसके अनुसार जिले में ट्रांसफर प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर ही होंगे।
जानिए आपके जिले का किस मंत्री को मिला प्रभार-
1. नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री- इंदौर
2. गोपाल भार्गव, pwd मंत्री- जबलपुर, निवाड़ी
3. तुलसी सिलावट, जल संसाधन मंत्री- ग्वालियर, हरदा
4.विजय शाह, वन मंत्री- सतना, नरसिंहपुर
5. जगदीश देवड़ा, वित्त मंत्री - उज्जैन, कटनी
6. बिसाहूलाल सिंह, खाद्य मंत्री- मंडला, रीवा
7. यशोधरा राजे सिंधिया, खेल मंत्री- देवास, आगर-मालवा
8. भूपेन्द्र सिंह, नगरीय विकास मंत्री- भोपाल
9. मीना सिंह मांडवे, जनजातीय कार्य मंत्री- सीधी, अनूपपुर
10. कमल पटेल, कृषि मंत्री- खरगोन, छिंदवाड़ा
11. गोविंद सिंह राजपूत, राजस्व मंत्री, भिंड, दमोह
12. बृजेन्द्र प्रताप सिंहस खनिज साधन- होशंगाबाद, सिंगरौली
13. विश्वास सारंग, चिकित्सा शिक्षा मंत्री- टीकमगढ़, विदिशा
14. प्रभुराम चौधरी, स्वास्थय मंत्री- धार, सीहोर
15. महेन्द्र सिंह सिसौदिया, पंचायत मंत्री- शिवपुरी
16. प्रद्युम्न सिंह तोमर,ऊर्जा मंत्री- अशोकनगर, गुना
17. प्रेम सिंह पटेल, पशुपालन मंत्री- बुरहानपुर
18. ओमप्रकाश सकलेचा, सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री- छतरपुर, सिवनी
19. ऊषा ठाकुर, पर्यटन मंत्री- नीमच, खंडवा
20. अरविंद सिंह भदौरिया, सहकारिता मंत्री- सागर, रायसेन
21. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री- राजगढ़, डिंडौरी
22. हरदीप सिंह डंग, पर्यावरण मंत्री- बड़वानी, बालाघाट
23. राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, औद्योगिक मंत्री- मंदसौर, अलीराजपुर
24.भारत सिंह कुशवाह (राज्यमंत्री)- मुरैना, श्योपुर
25. इंदर सिंह परमार, स्कूल शिक्षा- बैतूल, झाबुआ
26. राम खेलावन पटेल (राज्यमंत्री)- शहडोल
27. रामकिशोर कांवरे (राज्यमंत्री)- उमरिया, पन्ना
28. बृजेन्द्र सिंह यादव (राज्यमंत्री)- शाजापुर
29. सुरेश धाकड़ (राज्यमंत्री) - दतिया
30. ओपी एस भदौरिया (राज्यमंत्री)- रतलाम
देखें वीडियो- 'साहब' के रिटायरमेंट पर पुलिसकर्मियों ने ही 'हवा' में उड़ाया शासन का आदेश
Updated on:
30 Jun 2021 11:00 pm
Published on:
30 Jun 2021 11:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
