31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनलॉक पर अहम बैठक : सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मिल सकती है बाजारों को ढील, इंदौर-भोपाल को ज्यादा ढील नहीं

1 जून से 15 जून तक के लिये प्रभावी होगी अनलॉक की गाइड, 31 मई को सभी मंत्री अपने प्रभारी वाले जिलों में रहेंगे, जिला क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप जारी करेगा अनलॉक की शर्तें।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 May 2021, 9:33 AM IST

News

अनलॉक पर अहम बैठक : सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मिल सकती है बाजारों को ढील, इंदौर-भोपाल को ज्यादा ढील नहीं

भोपाल/ मध्य प्रदेश में फिलहाल कोरोना की दूसरी लहर अब काबू में है, जिसके चलते सरकार ने अब सामान्य जीवन को पटरी पर लाने की कवायद शुरु कर दी है। हालांकि, इस अनलॉक के साथ सरकार के सामने तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए भी तैयारी की जा रही है। अब सरकार द्वारा 1 जून से अनलॉक करने की व्यवस्था तो की जा रही है, लेकिन इसके लिये नियम और शर्ते तब भी लागू होंगी। इस संबंध में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूहों ने सरकार को अनुशंसाएं की। इस दौरान स्कूल, काॅलेज और काेचिंग सेंटर खोले जाने के लिए मंत्री समूह का गठन हुआ। इसके बाद मंत्री समूह की अनुसंशाओं का शुक्रवार देर शाम सीएम शिवराज के सामने प्रेजेंटेशन किया गया।

पढ़ें ये खास खबर- MP Corona Update: 24 घंटे में 1854 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 75 हजार के पार, 24 घंटे में 63 की मौत


इंदौर और भोपाल को 1 जून से ज्यादा ढील नहीं

देर शाम हुई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष अफसरों द्वारा की गई अनुशंशा में कहा गया कि, जिन जिलों में संक्रमण दर 5 फीसदी से कम है, वहां कोरोना कर्फ्यू में ढील दी जानी चाहिए। इस दौरान भोपाल और इंदौर को लेकर हुई समीक्षा में सामने आया कि, यहां अब भी पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्यादा है। ऐसे में प्रदेश के इन दोनों बड़ शहरों में 1 जून से ज्यादा छूट नहीं देने चर्चा की गई है।


जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप 31 मई तक लेंगे फाइनल फैसला

मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो, बैठक के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेंस ने भोपाल और इंदौर को लेकर सिफारिश करते हुए कहा कि, पिछले 40 दिनों से अधिक समय से ये दोनों ही बड़े शहर बंद हं। कारोबार ठप्प हैं। इसलिए यहां थोड़ी राहत देना चाहिए। इसपर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री समूह की सिफारिशें पर एक शासन स्तर पर गाइड लाइन तैयार करने के निर्देश दिये, जिसके आधार पर जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप 31 मई तक बैठक कर निर्णय लें, ताकि 1 जून से अनलॉक प्रक्रिया शुरु की जा सके।


31 मई को अपने अपने प्रभारी जिलों में बैठक करेंगे मंत्री- शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों के निर्देश देते हुए कहा कि, वो 31 मई को अपने कोविड प्रभार वाले जिलों में रहेंगे। इस दौरान मंत्री क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री शनिवार को सभी कलेक्टरों और संभागीय आयुक्तों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस संबंध में चर्चा करेंगे।

पढ़ें ये खास खबर- समीक्षा बैठक में सीएम ने ली चुटकी, बोले- 'मैं कमजोर विधायक पर क्या करूं..'


होटल और रेस्टोरेंट्स को करना होगा और इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल, होटल और रेस्टोरेंट्स को बंद रखने की ही अनुशंसा की गई है। इसके अलावा अन्य ऐसे स्थान जहां भीड़ ज्यादा होती है, उन्हें भी फिलहाल खोलने पर विचार हुए हैं। शादी कार्यक्रम में शामिल होने वालों की संख्या कितनी होगी, ये मंत्री समूह की सिफारिश में नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि, दोनों पक्षाें से 20-20 लोग ही शादी समारोह में शामिल किये जाने पर स्वीकृती मिलेगी।


15 जून तक प्रभावी होगी गाइडलाइन

कलेक्टरों और संभागीय आयुक्तों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा के बाद जिन जिलों को अनलॉक किया जाना है उनके संबंध में सरकार की ओर से अनलॉक की गाइडलाइन शनिवार देर शाम तक संबंधित जिलों को भेज दी जाएगी। हालांकि, ये गाइडलाइन 1 जून से 15 जून तक ही प्रभावी होगी। सीएम शिवराज के मुताबिक, 15 जून तक उस समय के हालातों को मद्देनजर रखते हुए दोबारा समीक्षा की जाएगी। मौजूदा हालातों को देखते हुए ढील या सख्ती पर आधारित नई गाइड लाइन जारी की जाएगी।

कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में