
लाखों छात्राओं के खाते में सरकार ने डाले 107 करोड़, तुरंत अपना अकाउंट करें चेक
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मंगलवार को लाडली लक्ष्मी योजना के तहत छात्रवृति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूबे की 3 लाख 33 हजार 842 छात्राओं के खाते में सिंगल क्लिक के जरिए 107 करोड़ 67 लाख रुपए की छात्रवृत्ति राशि ट्रांसफर की है। यही नहीं कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सम्मान पाने वाली बेटियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जब मैं छोटा था तो आत्मा रोती थी। तब लगता था की बेटा - बेटी बराबर क्यों नहीं। मैंने एक कार्यक्रम में बोला की सबको बराबर करो तो बुजुर्ग महिला ने इसपर आपत्ति ली, तो मुझे लगा की शिवराज ये भेद मिटाना है तो भाषण से काम नहीं चलेगा। 2005 में मैं मुख्यमंत्री बना तब मैंने तय किया कि, बेटी को बोझ के रूप में सोचा जा रहा है, इसे खत्म करूं। तब मैंने सोचा की बेटी लखपति पैदा हो तो परेशानी नहीं होगी। मैंने सोचा की जब राशि दिया जाए तो स्वीकृति पत्र दिया जाए और इसे पढ़ाई से जोड़ दिया जाए। मेरी बेटियों को अभी आगे बढ़ना पढ़ना है। डॉक्टर बनो, प्रोफेसर बनो, कोई मुख्यमंत्री भी बन जाना।
मध्य प्रदेश में शुरु होगी 'लाडली बहना योजना'
सीएम शिवराज ने आगे ये भी कहा कि, बेटियां सब बन सकती हैं। मेरी बहने बैठी है, मम्मी सबकी आई हैं। बेटी बोझ नहीं, अद्भुत वरदान है। जब मैं बेटी के पैर छूता हूं तो मन में आता है की साक्षात देवी के पैर छू रहा हूं। बेटी जब तक ज़िंदा रहेगी उनकी हर सांस अपने माता - पिता के लिए चलेगी। बेटी है तो कल है। अभी मेरी बहने सोच रही होंगी की मामा भांजियों के लिए सब कर रहे हैं, हमारे लिए नहीं। लेकिन अब आपके लिए लाडली बहना योजना शुरू होने वाली है। एक हजार रुपये ट्रांसफ़र किए जाएंगे। शादी भी मामा करवाएगा, चिंता मत करना। 50 फीसदी रिजर्वेशन बहनों के लिए चुनाव में रिज़र्व होंगी।
समाज में बड़ा बदलाव लाएंगी बेटियां
सीएम ने कहा कि, बेटियों के खाते में हमने राशि ट्रांसफर कर दी है। उनकी पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप के रूप में ये राशि हमने जारी की है। ये मेरी लाडली लक्ष्मी बेटियां हैं, जो मेरी आत्मा है जो मेरे प्राण हैं। लाडली लक्ष्मी योजना बेटियों के साथ सशक्तिकरण का प्रतीक बन गए हैं। अब 44 लाख से ज़्यादा लाडली लक्ष्मी बेटियां मध्य प्रदेश में हैं। सीएम के अनुसार, मुझे संतोष है कि ये योजना बेटियों के प्रति समाज में बदलाव ला रही है। हमने लाडली लक्ष्मी योजना बनाई थी, उसकी कॉलेज की पढ़ाई में भी हम पैसा दे रहे हैं। साथ ही, उच्च शिक्षा मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई में भी फ़ीस हम भरवाने का प्रावधान कर रहे हैं, ताकि बेटियों की प्रगति की गति कभी न रुके। क्योंकि, यही बेटियां समाज में बड़ा बदलाव लाएंगी।
Published on:
07 Feb 2023 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
