यह बात शिवराज ने शुक्रवार को सीएम हाउस से लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के लिए वर्चुअल बैठक में कही। इस बैठक में सांसद, मंत्री, विधायक व जिलों के अफसर वर्चुअल तरीके से जुड़े। शिवराज ने कहा कि योजना में कोई भी ई-केवाईसी के लिए यदि पैसे मांगे, तो उसकी तुरंत शिकायत की जाए। संबंधित अफसर गंभीरता से लेकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें।