
नई दिल्ली/भोपाल। भारत-चीन विवाद के चलते देश की कई हस्तियां चीन की निगरानी में हैं। इसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। चीन सरकार और चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ी शेनजेन की एक बड़ी डेटा कंपनी झेनहुआ डेटा इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी 10 हजार से अधिक भारतीयों और संगठनों की निगरानी (china surveillance) कर रही है।
इस बात का खुलासा अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की पड़ताल में हुआ है। यह कंपनी देश की प्रमुख हस्तियों की रियल टाइम निगरानी कर रही है।
राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सीएम पर भी नजर
ड्रेगन की निगरानी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी शामिल हैं।
सैन्य-सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम का दावा
झेनहुआ का दावा है कि वह चीनी खुफिया, सैन्य और सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम करती है। दो माह तक बिग डेटा टूल्स के जरिए की गई इस पड़ता के दौरान झेन्हुआ के आपरेशंस से जुड़े मेटा डेटा की जांच की। इसमें बड़े पैमाने पर लॉग फाइल के डंप से भारतीय संस्थानों से जुड़ी जानकारी निकाली गई। कंपनी ने इसे ओवरसीज की इन्फारमेशन डेटाबेस (ओकेआइबीडी) का नाम दिया था। इसमें अमरीका, यूके, जापान, आस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी और यूएई की भी एंट्रीज है।
पीएम की पत्नी की भी ट्रैकिंग
ओकेआइडीबी लोगों के रिश्तेदारों को भी ट्रैक करता है। जिनकी जासूसी की गई है, उनमें प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जशोदाबेन, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविद, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी, गुरुशरण कौर, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, स्मृति ईरानी, हरसिमरत कौर के पति सुखबीर सिंह बादल, अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव, पत्नी डिंपल, ससुर आरसी रावत, चाचा शिवपाल सिंह और रामगोपाल यादव शामिल हैं।
इन हस्तियों पर भी निगाह
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल।
सुप्रीम कोर्ट के जज एएम खानविलकर, लोकपाल जस्टिस, पीसी घोष और सीएजी जीसी मुर्मू।
रतन टाटा और गौतम अडाणी, निपुण मेहरा, अजय त्रेहन के साथ ही प्रमुख पदों पर बैठे अफसर।
Published on:
14 Sept 2020 07:05 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
