19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM शिवराज ने बताया ‘C3’ का फॉर्मूला, वीडियो में जानें इसका फुल फॉर्म

- कर्नाटक के रण में CM शिवराज-शिवराज ने बताया 'C3' का फॉर्मूला- शिवराज का कांग्रेस पर तीखा हमला- कर्नाटक चुनाव प्रचार में जुटे शिवराज

2 min read
Google source verification
News

CM शिवराज ने बताया 'C3' का फॉर्मूला, वीडियो में जानें इसका फुल फॉर्म

कर्नाटक में चुनावी संग्राम जारी है। मतदान में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में राज्य में सक्रीय सभी राजनीतिक दल अपने - अपने में चुनावी माहौल बनाने में ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अपनी सरकार की तारीफों के पुल बांधते हुए विपक्ष दलों में जमकर जुबानी हमला बोला जा रहा है। बीजेपी ने भी अपने देशभर के स्टार चेहरों कर्नाटक में तैनात कर रखा है। इनमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल है। इसी कड़ी में बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कर्नाटक पहंचे है।


कर्नाटक में रोड शो के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। यहां अपने भाषम में शिवराज ने '3C' का फॉर्मुला बताया है। सीएम चौहान ने कहा कि, करप्शन, क्राइम और कमीशन कांग्रेस की पहचान है। वहीं, दूसरी तरफ कनेक्टिव रोड, कनेक्टिव एयर, स्वच्छता और डेवलपमेंट विकास भारतीय जनता पार्टी की पहचान है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महात्मा गांधी का हवाला देते हुए ये भी कहा कि, 'महात्मा गांधी जी ने आजादी के बाद कहा था कि, कांग्रेस को भंग कर दो, लेकिन नेहरू जी ने उनकी नहीं मानी।'

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक को जान के खतरे की आशंका, कांग्रेस बोली- फिर तो जनता भगवान भरोसे


शिवराज बोले- नेहरू जी ने नहीं मानी गांदी जी की बात

इसपर आगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये कहा कि, गांधी जी ने कहा था कि, कांग्रेस देश को आजाद कराने के लिए गठित की गई थी। महात्मा गांधी की बात नेहरू जी ने नहीं मानी। वहीं, राहुल गांधी का जिक्र करते हुए शिवराज ने कहा कि, 'राहुल गांधी जी ने संकल्प ले लिया कि, वो कांग्रेस को खत्म करके ही छोड़ेंगे। जिसके बाद कांग्रेस धीरे-धीरे सारे देश से खत्म हो रही है। कहीं कांग्रेस का कोई अस्तित्व रह नहीं गया है।'

यह भी पढ़ें- मुंह में नोट दबाकर महिला डांसर की तरफ खिंचे चले गए कांग्रेस विधायक, देखें वीडियो