
भोपाल. आज धनतेरस से शुरु हो चुके दीपावली (diwali) के पर्व पर सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गोवर्धन पूजा (gowardhan pooja) का महत्व बताते हुए ये भी बताया कि वो ये दीवाली किसके साथ मनाने वाले हैं। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि गोवर्धन पूजा का पर्व हम सार्वजनिक रूप से मनाएंगे और पर्यावरणविदों, पर्यावरण प्रेमियों के साथ मनायेंगे, क्योंकि प्रकृति पूजा ही धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित छोड़ सकती है, इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
कोविड में माता-पिता को खो चुके बच्चो के साथ मनाएंगे दीवाली
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वो ये दीवाली उन बच्चों के साथ मनाएंगे जिन्होंने कोविड काल में अपने माता-पिता को खो दिया है। सीएम ने कहा कि कल चौदस के दिन 23 अक्टूबर को वो उन बेटे-बेटियों, भांजे-भांजियों के साथ मनाएंगे जो अपने माता-पिता को कोविड में खो चुके हैं। सीएम आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें वो इन बच्चों के साथ खुशियां बांटेंगे। सीएम शिवराज सिंह ने ये भी कहा कि जो बच्चे भोपाल और आसपास के हैं उनके साथ मैं यहां आवास पर दीपावली मनाऊंगा लेकिन जो दूसरे जिलों के बच्चे हैं उन जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दे रहा हू कि वे ऐसे बच्चों के साथ कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें गिफ्ट आदि भेंट करें।
देखें वीडियो-
गोवर्धन पूजा का बताया महत्व
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान गोवर्धन पूजा का भी महत्व बताया। सीएम ने कहा कि गोवर्धन पूजा सही अर्थों में पर्यावरण, प्रकृति की पूजा है जिसकी शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण ने की थी और बृजवासियों से कहा था कि गोवर्धन पर्वत जो गऊओं को घास देता है, जिसके पेड़ों में लगे हुए फल का भी उपयोग किया जाता है और जिसके जंगल लोगों को जीवन देते हैं। इसलिए अगर पूजा करना है, तो गोवर्धन पूजा करो और वही परंपरा आज तक भारत में जारी है। गोवर्धन पूजा का अर्थ पर्यावरण की रक्षा और आज वह बहुत प्रासंगिक हो गई है। सीएम ने कहा कि इसलिए गोवर्धन पूजा का पर्व हम सार्वजनिक रूप से मनाएंगे और पर्यावरणविदों, पर्यावरण प्रेमियों के साथ मनायेंगे, क्योंकि प्रकृति पूजा ही धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित छोड़ सकती है, इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
देखें वीडियो-
Published on:
22 Oct 2022 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
