15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ladli behna yojana – लाड़ली बहनों को 1574 करोड़ की सौगात, सीएम ने ट्वीट कर दी खुशखबरी

Ladli behna november news शुक्रवार को सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर बहनों को यह खुशखबरी दी। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने लाड़ली बहनों को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में राशि डालने की बात कही थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Ladli behna november news

Ladli behna november news

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत इस बार पात्र महिलाओं को तय तिथि के एक दिन पूर्व ही राशि मिल जाएगी। महिलाओं के खातों में 9 नवंबर को ही राशि डाल दी जाएगी। नवंबर माह की राशि के रूप में 1574 करोड़ रुपए डाले जाएंगे। प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं के खातों में शनिवार को योजना की 18वीं किस्त डाली जाएगी। शुक्रवार को सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर बहनों को यह खुशखबरी दी। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने लाड़ली बहनों को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में राशि डालने की बात कही थी।

लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 9 नवंबर को राशि दी जाएगी। सीएम मोहन यादव ने इस संबंध में शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा—

लाड़ली बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं …

कल आपके खाते में आने वाली है खुशियों की 18वीं किस्त।

सीएम ने बताई राशि

इससे पहले गुरुवार को भी सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के लिए अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट करते हुए उन्हें खुशखबरी दी थी। 7 नवंबर को सीएम ने ट्वीट करते हुए लाड़ली बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें 9 नवंबर को योजना की राशि देने की सूचना दी थी। सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा था कि प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1250 के मान से 1574 करोड़ अंतरित करूंगा।