17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिगड़ने वाला है मौसम: 41 जिलों में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

Cold Alert: मध्यप्रदेश के 41 जिलों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
cold alert

फोटो सोर्स- पत्रिका

Cold Alert: मध्यप्रदेश में पिछले तीन दिनों से भीषण ठंड और कोहरा पड़ रहा है। राजधानी भोपाल में सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कई जिलों में शीतलहर और ठंड को देखते हुए छुट्टियां घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग ने 41 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

इन 41 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन अनुसार, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, मऊगंज, सतना, निवाड़ी जिलों में अति घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सिंगरौली, सीधी में घने कोहरे का। ऐसे ही दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में घने कोहरे और शीतल दिन का अलर्ट जारी किया गया है।

यहां पर मध्यम कोहरे का अलर्ट: भोपाल, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, इंदौर, देवास, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, दमोह, सागर, मैहर जिलों में मध्यम कोहरा तो विदिशा, राजगढ़, उज्जैन, शाजापुर, शहडोल जिलों में कोहरे के साथ शीतल दिन का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में रहा कोहरे का असर

प्रदेश के नौगांव, दतिया, धार, ग्वालियर, रीवा, सतना, श्योपुर, बालाघाट, इंदौर, खजुराहो, गुना, नर्मदापुरम, रायसेन, दमोह, सागर, जबलपुर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, उमरिया, सीधी, मंडला, छिंदवाड़ा में कोहरे का असर देखा गया।

ट्रेनें और फ्लाइटें लेट

दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें लेट रहीं। मालवा एक्सप्रेस, सचखंड और शताब्दी जैसे कई ट्रेनें कोहरे के कारण प्रभावित हुईं। इधर, इंदौर में कोहरे के कारण कई फ्लाइटें लेट रहीं। कोहरे के कारण 10 से ज्यादा उड़ानें सोमवार को प्रभावित रहीं।