26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश के बाद अब कोल्ड वेव का कहर, नए साल पर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए एमपी का मौसम

Cold Wave Alert : मौसम शुष्क हो गया और उत्तरी सर्द हवा आ रही है। इससे तेजी से पारा गिर रहा है। तीन दिन तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट का क्रम रहेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
Cold Wave Alert

Cold Wave Alert

Cold Wave Alert: बादल छटते ही हवाओं ने मौसम सर्द बना दिया। सोमवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। कई शहरों में न्यूनतम पारा 5 से साढ़े सात डिग्री तक गिरा। 24 घंटे में गुना में साढ़े सात तो भोपाल में साढ़े छह डिग्री तक गिरावट आई। बीते चार दिन से बादल और बारिश थी। इससे न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज हुई, लेकिन मौसम साफ होने और सर्द बर्फीली हवाओं का प्रवेश से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। नीमच के मरूखेड़ा में न्यूनतम पारा सबसे कम 3.5 डिग्री दर्ज हुआ।

ये भी पढें - सावधान, 14 जनवरी तक बंद रहेगी शहर की ये सड़क

जारी रहेगा गिरावट का क्रम

मौसम विज्ञानीएचएस पांडे ने बताया, अभी मौसम शुष्क हो गया और उत्तरी सर्द हवा आ रही है। इससे तेजी से पारा गिर रहा है। तीन दिन तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट का क्रम(Cold Wave Alert) रहेगा। इसके बाद मध्य भारत पर प्रतिचक्रवात की संभावना है, जिससे 4 से 7 जनवरी तक तापमान स्थिर रहेंगे।

यहां पारा 10 से कम