26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेशभर में धारा-144, लोगों को जागरुक करने मुनादी कराएगा आयोग

राजनैतिक पार्टियों ने आयोग से की थी मांग...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 13 Oct 2018, 10:11 AM IST

85 officers of Satna district will change

85 officers of Satna district will change

भोपाल@अशोक गौतम की रिपोर्ट...

मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि धारा-144 के संबंध में मुनादी कराई जाए और लोगों को आदर्श आचार संहिता के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी जाए।

वहीं इससे पहले भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य राजनैतिक पार्टियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव से मांग की थी कि धारा-144 के संबंध में लोगों को जागरुक किया जाए, क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते धारा-144 लगाई गई है, इसकी जानकारी लोगों को नहीं है।

इसके चलते लोग वह भी काम कर रहे हैं जो इस दौरान उन्हें नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में पुलिस लोगों को अनायास पकड़कर थाने में बैठा लेती है।

रात 10 बजे के बाद भी लोग एक साथ पार्टी का प्रचार-प्रसार करने निकल पड़ते हैं और लाउड स्पीकर के माध्यम से पार्टी से जुड़े नारे अथवा प्रचार-प्रसार, रात्रि जागरण, देवी जागरण में स्पीकर बजते हैं, इससे आए दिन प्रशासन और लोगों में टकराव की स्थिति बनती रहती है। इसकी जानकारी लोगों को दी जाए।

इसको लेकर आयोग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि धारा-144 के संबंध में मुनादी कराई जाए और लोगों को आदर्श आचार संहिता के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी जाए। उन जिलों में मुनादी विशेष तौर पर की जाए, जो प्रदेश की सीमा से लगे हुए गांव और क्षेत्र हैं। आयोग ने कलेक्टरों को मुनादी करने के लिए तीन दिन का समय दिया है। मुनादी की रिपोर्ट और वीडियोग्राफी भी आयोग में भेजने के लिए कहा गया है।

इधर, भोपाल में कलेक्टर ने मतदान केंद्रों को जांचा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम खाडे ने शुक्रवार को विस क्षेत्र-152 के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

शासकीय विद्यालय चूनाभट्टी, अधीक्षण यंत्री कार्यालय कोलार तिराहा, मप्र राज्य पशु चिकित्सा परिषद परिसर, विश्वरैया भवन, पुलिस पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर, कोपल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर कोटरा, सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल, उमावि सूरज नगर, शासकीय स्कूल गौरा, बीलखेड़ा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।