
Commissionerate Action : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित कमिश्नरेटट में पहली पर किसी आला पुलिस अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। दरअसल, महाशिवरात्रि के दिन एसीपी अनीता प्रभा शर्मा को शहर से गुजरने वाली शोभा यात्राओं के लिए तैनात किया गया था, लेकिन एसीपी ड्यूटी पर तैनात नहीं हुईं, जिसके चलते उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। ACP के ड्यूटी से गैरहाजिर होने के चलते उनसे दो थानों का प्रभार वापस ले लिया गया है। बता दें कि, ये कार्रवाई डीसीपी जोन-3 रिजाय इकबाल द्वारा की गई है।
बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के दिन शहर के संवेदनशील इलाकों से शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। जिस संवेदनशील इलाके से शोभा यात्रा निकाली जा रही थी, वहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जानी थी। इसी सतर्कता के मद्देनजर एसीपी अनीता प्रभा शर्मा ड्यूटी सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर तैनात किया गया थ, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते एसीपी शर्मा उस दिन ड्यूटी से गैरहाजिर थी। ऐसे में ये जानकारी जैसे ही विभाग के आला अदिकारियों को लगी तो एसीपी के खिलाफ तुंरत कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के तहत डीसीपी जोन-3 रियाज इकबाल ने एसीपी अनीता प्रभा शर्मा से शहर के कोतवाली और तलैया थाने का प्रभार वापस ले लिया है। ऐसे में अब एसीपी शर्मा के पास सिर्फ श्यामला हिल्स थाने का प्रभार रह गया है।
बता दें कि, कमिश्नरेट के दौरान इस तरह की सजा किसी अधिकारी को पहली बार दी गई है। यानी ऐसा पहली बार है, जब किसी अफसर से थाने का प्रभार ही वापस लिया गया हो। बता दें कि, एसीपी अनीता प्रभा शर्मा के पास शहर के कोतवाली थाना, तलैया थाना और श्यामला हिल्स थाने की जिम्मेदारी थी। लेकिन अब उनके पास सिर्फ एक थाने का प्रभार रह गया है। वहीं, दूसरी तरफ कोतवाली थाने का प्रभार शाहजहानाबाद एसीपी निहित उपाध्याय को दिया गया है, जबकि तलैया थाने का प्रभार हनुमानगंज एसीपी राकेश बघेल को दिया गया है।
Updated on:
2 Mar 2025, 5:13 PM IST
Published on:
2 Mar 2025, 2:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.