27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में इस समाज को SC का दर्जा देने की चर्चा तेज, CM हाउस के सामने प्रदर्शन

MP News: भोपाल में समाज ने अनुसूचित जाति का दर्जा पूरे मध्यप्रदेश में लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Feb 27, 2026

community demands SC status protested near cm house bhopal MP News

Rajak Community demands SC status (फोटो- Patrika.com)

MP News:भोपाल में अनुसूचित जाति का दर्जा (SC status) पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को अरेरा कॉलोनी स्थित एनसीपी ग्राउंड में जोरदार प्रदर्शन हुआ। विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एक ही राज्य में एक ही जाति के साथ अलग-अलग श्रेणी का व्यवहार किया जाना अन्यायपूर्ण है।

उनका आरोप है कि इस विसंगति के कारण समाज के युवाओं को शिक्षा और रोजगार में समान अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। सभा के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।

रजक समाज की पुरानी मांग और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

दूसरे चरण में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले रजक समाज (Rajak Community) के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि वर्तमान में केवल भोपाल, सीहोर और रायसेन जिलों में ही रजक समाज को अनुसूचित जाति की मान्यता प्राप्त है, जबकि शेष जिलों में उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग में रखा गया है।

समाज का तर्क है कि ऐतिहासिक रूप से रजक समुदाय पारंपरिक धुलाई कार्य से जुड़ा रहा है और सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़ेपन का सामना करता आया है। पिछले कई वर्षों से समुदाय प्रदेशभर में एक समान दर्जा देने की मांग करता रहा है। विभिन्न सरकारों को ज्ञापन सौंपे गए, आंदोलन किए गए और जनप्रतिनिधियों से मुलाकातें की गईं, लेकिन अब तक ठोस निर्णय नहीं हो सका है।

सीएम आवास पहुंचकर दिया ज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के बाद समाज के लोग सीएम हाउस तक रैली निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। अंततः 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। समाज के नेताओं ने कहा कि सरकार ने उचित विचार का आश्वासन दिया है, पर यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। (MP News)