
उपचुनाव : कांग्रेस का बड़ा दाव, मिनी वचन पत्र के जरिये कोरोना पर बड़ी योजनाओं का ऐलान
भोपाल/ मध्य प्रदेश में उपचुनाव के दिन नज़दीक आ गए हैं। ऐसे में जीत हासिल करने के लिए प्रदेश के मुख्य दल यानी भाजपा और कांग्रेस ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में चुनावी क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लिए बड़ी समस्या कहलाने वाला कोरोना वायरस अब सत्ता दिलाने का जरिया भी बन रहा है। कांग्रेस ने कोरोना पर दाव खेलते हुए अपने मिनी वचन पत्र में कोरोना से जुड़ी 3 बेहद महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान किया है।
प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस मीडिया सेल के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता के मुताबिक, कोरोना वायरस के चलते कांग्रेस ने जनता का ख्याल रखते हुए अपने मिनी वचन पत्र में तीन योजनाओं का ऐलान किया है। गुप्ता ने दावा किया कि, अगर हमारी सरकार बनती है, तो इन तीनों योजनाओं को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया जाएगा। भूपेंद्र गुप्ता ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रदेश की शिवराज सरकार ने कोरोना में जनता के लिए कुछ नहीं किया। सिर्फ हर बार की तरह इस बार भी घोषणाएं की हैं, जिन ङोषणाओं पर भविष्य में कभी अमल नहीं होगा।
मिनी वचन पत्र में रखा गया हर वर्ग का खास ख्याल- गुप्ता
गुप्ता के मुताबिक, कांग्रेस जिन तीन योजनाओं को सरकार बनने के बाद लागू करेगी, असका सीधा लाभ आम जन को मिलेगा। इसका फायदा उन लोगों को होगा जिनके व्यापार कारोबार कोरोना ने ठप कर दिये हैं। साथ में उन परिवारों को भी इससे मदद मिलेगी जिनके परिवार में कोरोना से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में कोरोना से प्रभावित होने वाले हर वर्ग का ध्यान रखा है।
भाजपा ने कसा तंज
वहीं, कांग्रेस के मिनी वचन पत्र में शामिल कोरोना से जुड़ी योजनाओं पर भाजपा ने भी निशाना साधा है। प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि, कांग्रेस कपट पत्र के बिंदुओं को चलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इस बार जनता इस झांसे में नहीं आएगी। वचन पत्र को पूरा नहीं करने का प्रावधान होता तो पिछले 70 सालों में कांग्रेस के अध्यक्ष जेल में चक्की पीसते। हर बार सरकार बनने से पहले जनता से झूठे वादे और उसे धोखा देते हैं। उन्होंने कहा कि, 28 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जवाब जनता देगी। जनता के साथ कांग्रेस हर बार धोखा करती है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस जनता से वादे जरूर करती है, लेकिन सरकार बनने के बाद उन्हें भुला देती है। नेता सिर्फ अपनी जेब भरते हैं।
मिनी वचन पत्र में कोरोना से जुड़ी इन योजनाओं का ऐलान
- कोरोना को राजकीय आपदा घोषित कर उससे होने वाली मृत्यु पर परिवार को अनुग्रह राशि देने की घोषणा।
Published on:
11 Oct 2020 06:12 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
