10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कलह’ सुलझाने आ रहे दिग्विजय, गोयल संग बनाएंगे रणनीति

प्रदेश कार्यकारिणी के पहले करेंगे गांधीगिरी, पहनेंगे गांधी टोपी, बांटेंगे गुलाब के फूल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhopal Online

•

Updated: 13 Oct 2015, 1:05 PM IST

Digvijay Singh

Digvijay Singh

(कैप्सन : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह)


भोपाल।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह बुधवार को भोपाल आएंगे। इसके पहले पूर्व महामंत्री गोविंद गोयल ने गांधीगिरी की तैयार कर ली है। गोयल बुधवार को दिग्विजय सिंह से मिलकर आगे की रणनीति बनाएंगे। गोयल प्रदेश कार्यकारिणी में जगह नहीं मिलने से नाराज चल रहे हैं।


आगामी रुपरेखा को लेकर पूर्व महामंत्री गोविंद गोयल ने मंगलवार को कहा कि संगठन को एकजुट करने के लिए काम करेंगे। गोयल की योजना पंद्रह अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में नेताओं को गुलाब के फूल और गांधी टोपी बांटने की है। इसके अलावा गोयल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव को चरखा भी भेंट करने की तैयारी कर रहे हैं। गोयल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के एक दिन पहले कांग्रेस नेताओं से अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने का निवेदन भी करेंगे। साथ ही नेताओं को घरों पर लगाने के लिए झंडे बांटेंगे।


ये सवाल भी उठ रहा...

खुलकर विरोध करने वाले भी गोयल एकमात्र नाराज नेता हैं। गोयल के घर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान भी श्राृद्ध के कार्यक्रम में आ चुके हैं, जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की चर्चाएं भी चली। हालांकि गोयल ने इसे नकारा है।