25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर दूसरे दिन भी बंद रहा राजगढ़  

राजगढ़ कस्बे में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर चल रहा जनआंदोलन गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी है। राजगढ़ आवाज मंच के आह्वान पर कस्बे का संपूर्ण बाजार पूर्णतया बंद रखा गया।
less than 1 minute read
Google source verification

राजगढ़ कस्बे में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर चल रहा जनआंदोलन गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी है। राजगढ़ आवाज मंच के आह्वान पर कस्बे का संपूर्ण बाजार पूर्णतया बंद रखा गया। व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन ने एकजुट होकर राजगढ़ में ही केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को मजबूती से उठाया। बंद के चलते कस्बे के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और दैनिक गतिविधियां प्रभावित रही।


इससे पूर्व राजगढ़ आवाज मंच के संयोजक मुकेश जैमन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को रैणी स्थानांतरित करने के निर्णय का विरोध किया। लोगों का कहना है कि राजगढ़ की जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजस्थान पत्रिका ने उठाया था मुद्दा

उल्लेखनीय है कि राजगढ़ के लिए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को रैणी में शिफ्ट किए जाने का मुद्दा सबसे पहले राजस्थान पत्रिका की ओर से प्रमुखता से उठाया गया था। इसी के बाद राजगढ़ के नागरिकों ने अपने अधिकार की लड़ाई के तहत आंदोलन शुरू किया। लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।