26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में राहुल गांधी पर हो सकता है हमला, कांग्रेस ने भाजपा पर जताया संदेह, देखें VIDEO

bharat jodo yatra - मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने वीडियो बयान जारी कर जताई आशंका...।

4 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Nov 09, 2022

bharat1.png

भोपाल। मध्यप्रदेश में आ रही राहुल गांधी (rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा में कोई अनहोनी हो सकती है। भाजपा (bjp) असामाजिक तत्वों के जरिए यात्रा में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है। यह आशंका कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग बयान जारी कर व्यक्त की है। एक दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की उपयात्रा में एक युवक को कट्टे सहित पकड़ा गया था। कांग्रेस ने ट्वीट कर पकड़े गए युवक को भाजपा का एजेंट भी बताते हुए आशंका व्यक्त की है कि भाजपा बौखलाई हुई है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की भारत जोड़ो यात्रा पर हुए हमले के बाद कांग्रेस राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर आरोप लगा रही है। बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने वीडियो बयान जारी कर आशंका व्यक्त की है कि राहुल गांधी की यात्रा जब मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी तो भारतीय जनता पार्टी असामाजिक तत्वों के माध्यम से यात्रा में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है। नेताओं ने कहा कि सत्ताधारी दल होने के नाते भाजपा की यह जिम्मेदारी है कि वह जिम्मेदारी से अपना काम करे और भाजपा सरकार राहुल गांधी की यात्रा को निर्विघ्न संपन्न होने दे।

क्या कहते हैं नेता प्रतिपक्ष

बुधवार को भी नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह (dr govind singh) ने वीडियो बयान जारी कर कहा है कि 20 नवंबर को राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश के बुरहानपुर (burhanpur) से प्रवेश करेगी। मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। हमें शंका है कि राहुल गांधी की यात्रा में असामाजिक तत्व कोई भी वारदात करता है। यदि राहुल गांधी के साथ कोई घटना हुई तो मध्यप्रदेश समेत देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इसकी पूरी जवाबदारी मध्यप्रदेश सरकार को होगी।

अरुण यादव बोले- सीएम और गृहमंत्री लें जिम्मेदारी

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव (arun yadav) ने कहा कि मध्यप्रदेश और पूरे देश में राहुल गांधी की यात्रा को ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है। इससे पूरी भाजपा में बौखलाहट है। मध्यप्रदेश के भिंड में भी जो हुआ, वो यह स्पष्ट करता है कि राहुल गांधी की यात्रा से प्रदेश की भाजपा में भी बौखलाहट है। राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश में आने वाली है, इस यात्रा के दौरान इस प्रकार की कोई घटना न हो, यह जिम्मेदारी प्रदेश की सरकार की है। मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री यह जिम्मेदारी लें की राहुल गांधी की सुरक्षा की जिम्मे लें। यह यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से मध्यप्रदेश से निकलना चाहिए।

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह (jaiwardhan singh) ने कहा कि जैसे ही राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश के करीब आ रही है जो असामाजिक तत्व हैं वो ऐसे प्रयास कर सकते हैं, जिससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है। राहुल गांधी की सुरक्षा का जिम्मा राज्य सरकार का है। मध्यप्रदेश में माहौल सकारात्मक रहे। राहुल गांधी की यात्रा ऐसे राज्यों में निकल रही है, जब वहां चुनाव भी नहीं है। राहुल गांधी का उद्देश्य एक मात्र है भारत जोड़ो। मिलजुलकर रहो।

केके मिश्रा क्या बोले

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा (kk mishra) को भी राहुल गांधी की यात्रा में किसी तरह की घटना न हो जाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही उप यात्रा में देसी कट्टा के साथ युवक पकड़ाया। यह घटना किसी आशंका की ओर इंगित कर रही है कि राहुल गांधी की यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश से पहले भाजपा किस तरह से हथकंडों पर उतर आई है।

भाजपा का एजेंट है हमलावर

कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन केके मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह की यात्रा पर हमला करने वाला जीतू गुर्जर भाजपा का एजेंट है। भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले उपद्रव करने की भाजपा की साजिश बेनकाब। भाजपा नेता एंदल सिंह कसाना, रघुराज कसाना के समर्थन की फोटो आरोप का प्रमाण है।

नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी भारत के इतिहास की सबसे लंबी पदयात्रा निकाल रहे हैं और इससे पूरे देश में एक नया जोश है। मध्यप्रदेश में भी यात्रा 350 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। राहुल गांधी संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर और आदिवासी समाज के महानायक टंट्या भील की जन्मस्थली पर भी जाएंगे। वे ओमकारेश्वर में भी दर्शन करेंगे। इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार को तुरंत एक बयान जारी करके यह स्पष्ट करना चाहिए कि राहुल गांधी की यात्रा को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

गृहमंत्री बोले- शराब माफिया आपस में लड़े थे

इधऱ, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने बुधवार को नियमित प्रेस ब्रिफिंग में कहा कि महाराजपुर थाने का मामला है। दशरथ सिंह गुर्जर के निवास की घटना है। नेता प्रतिपक्ष का जो प्रोग्राम जारी था। वहां तक यात्रा की पूरी सुरक्षा मुहैया थी। हमारे जवान यात्रा के साथ पैदल चले। यह एक पक्ष है। दो शराब माफियाओं की लड़ाई है। इससे अंदाज लगाए कि यात्रा में कौन लोग चल थे। जीतू गुर्जर, जिससे झगड़ा था वो अवधेश तोमर। झगड़ा ही शराब का था। किसको जोड़ने की यात्रा है। कृपा करें माफियाओं को न जोड़ें। इस उद्देश्य से यात्रा है, उसकी पूर्ति करें। कांग्रेस के लोग बगैर जानकारी के शुरू हो जाते हैं। इसके बावजूद पुलिस ने 307 का प्रकरण दर्ज कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।