
Congress in MP: एमपी के महू में कांग्रेस की मेगा रैली, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता, सीएम, डिप्टी सीएम भी एमपी में.
Congress Mega Rally in Mahu: बाबा साहेब आंबेडकर पर गरमाई सियासत के चलते कांग्रेस आज 27 जनवरी को को उनकी जन्म स्थली महू में महारैली कर रही है। कांग्रेस ने जय बापू जय भीम जय संविधान रैली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित दिग्गज नेता शामिल होंगे। कांग्रेस दावा कर रही है कि इस रैली में 2 लाख लोग शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मोर्चा संभाल रखा है। इन नेताओं ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।
महू के वेटनरी कॉलेज मैदान पर सभा की अनुमति में शनिवार को पेंच फंसा, प्रशासन ने जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव के आवेदन पर अनुमति देते हुए शर्त में सभा के लिए अनाउंसमेंट के दौरान राजनीतिक व धर्म विरोधी भाषण न देने की शर्त जोड़ दी थी, कांग्रेस ने राजनीति शब्द पर आपत्ति ली तो प्रशासन ने अनुमति पत्र सुधारा।
महू की इस जय बापू जय भीम जय संविधान मेगा रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी शामिल होंगे। इनमें तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का नाम भी शामिल है।
Updated on:
27 Jan 2025 08:26 am
Published on:
27 Jan 2025 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
