
कांग्रेस और बीजेपी के बीच रार तो आपने अक्सर देखी होगी, लेकिन आज एक मुद्दा ऐसा भी चर्चा में है जिसमें विपक्षी कांग्रेस के नेता नए सीएम मोहन यादव के समर्थन में उतर आए... विपक्ष नेता द्वारा बीजेपी के नए सीएम मोहन यादव की तारीफ ने राजनीति में इंट्रेस्ट रखने वाले लोगों के कान खड़े कर दिए। लोग सोचने लगे अरे आखिर किस नेता ने सीएम की तारीफ की और क्यों? दरअसल पिछले दो दिन से मध्यप्रदेश का नाम आते ही लोग 'औकात' शब्द का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर सीएम मोहन यादव के एक्शन का समर्थन करते हुए उनके फैसले की तारीफ की।
यह था मामला
दो दिन पहले शाजापुर कलेक्टर किशोर कान्याल ने ट्रक ड्राइवरों के साथ बैठक में एक ड्राइवर को डपटते हुए उसे उसकी 'औकात' याद दिला दी। इसी औकात शब्द ने उनका तबादला करवा दिया। सीएम मोहन यादव ने इस तरह के अपशब्दों को आपत्तिजनक माना। मामले पर गंभीरता दिखाते हुए तुरंत एक्शन लिया और शाजापुर कलेक्टर को पद मुक्त कर दिया।
जानें नेता प्रतिपक्ष ने किया मुख्यमंत्री के फैसले का समर्थन सीएम मोहन यादव के इस निर्णय का कांग्रेस ने स्वागत किया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस फैसले का समर्थन किया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है 'शाजापुर कलेक्टर किशोर कान्याल को एक ड्राइवर भाई की औकात दिखाने पर उनके पद हटाया जाना अच्छी बात है! उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता से उसकी औकात पूछने का अधिकार नौकरशाहों को नहीं है! जनता सर्वोपरि थी, सर्वोपरि है और हमेशा रहेगी! शाजापुर कलेक्टर को 'औकात' पूछने की सजा दी जाना सही फैसला है।'
पूर्व सीएम शिवराज पर किया तंज
उमंग सिंघार ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भी तंज किया। उन्होंने कहा, 'शिवराज-राज के बेलगाम कलेक्टरों को एक-एक करके निपटाया जाना गलत भी नहीं है! गुना कलेक्टर को बस हादसे की सजा मिली तो शाजापुर कलेक्टर को भरी मीटिंग में अपनी ताकत दिखाने की! गंदगी के खिलाफ स्वच्छता अभियान तो चलना ही चाहिए!' इस तरह कांग्रेस इस ने मुद्दे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के फैसले को सही बताया है और कहा है कि इस तरह की मानसिकता को खत्म करने के लिए ऐसे फैसले लिए जाना जरुरी है।
Published on:
04 Jan 2024 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
