17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा प्रदेशध्यक्ष वीडी शर्मा के सामान्य ज्ञान पर कांग्रेस ने खड़ा किया प्रश्न

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू कल भोपाल दौर पर आईं थीं। यहां उनका भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत- सत्कार को देखकर द्रोपदी मुर्मू अभिभूत हो गईं और उन्होंने कहा कि ऐसा स्वागत मेरा पहली बार हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
vd1_6462532-m.jpg

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सूबे की सियासत इनदिनों तल्ख है। कांग्रेस पार्टी जहां अपने विधायकों को ऑफर देने की बात कह रही है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी भी इस मामलात को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध रही है। लेकिन इसी गहमागहमी के बीच कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशध्यक्ष वीडी शर्मा के सामान्य ज्ञान पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने ट्वीट कर साधा निशाना
कांग्रेस पर्टी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने प्रदेशध्यक्ष वीडी शर्मा के प्रेसवार्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया में साझा करते हुए शर्मा पर तंज कसा है। सलूजा ने वीडियो का अंश ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का सामान्य ज्ञान...राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति बनने के बाद आपके साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस, इंटरव्यू भी करेंगी, चर्चा भी करेंगी, आप क्यों चिंता कर रहे है। राष्ट्रपति की पीसी, इंटरव्यू किसी ने देखा है क्या?
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आईं थी भोपाल
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू कल भोपाल दौर पर आईं थीं। यहां उनका भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत- सत्कार को देखकर द्रोपदी मुर्मू अभिभूत हो गईं और उन्होंने कहा कि ऐसा स्वागत मेरा पहली बार हो रहा है। बता दें मुख्यमंत्री निवास को भी मुर्मू के आगमन के उपलक्ष्य में आदिवासी थीम पर तैयार किया गया था।
राष्ट्रपति चुनाव पर जमकर हुई सियासत

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सूबे में सियासी पारा भी खूब चढ़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विधायकों को ऑफर देने के बयान पर जमकर सियासत हुई। उसके बाद कांग्रेस विधायक उमर सिंघार ने 50 लाख ऑफर मिलने का बयान दे दिया। जिसके बाद से जमकर सियासत का दौर शुरू हो गया।