8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने फिर पकड़ी हिंदुत्व की राह, राम मंदिर निर्माण के लिए शुरु किया अभियान

राम मंदिर निर्माण के लिए RSS-VHP से पहले मैदान में उतरी कांग्रेस, पूर्व मंत्री ने धन संग्रह कर लोगों से की अपील..

2 min read
Google source verification
pc_sharma.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस हिंदुत्व की राह पर है। इस बार कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का अभियान शुरु किया है, अभियान के पहले दिन पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भोपाल के न्यू मार्केट इलाके में पहुंचे और व्यापारियों से राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया। एक तरफ जहां कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह शुरु कर दिया है वहीं दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद (VHP) और आरएसएस (RSS) संक्रांति से धन संग्रह अभियान की शुरुआत करेंगे।

राम मंदिर निर्माण धन संग्रह में आगे निकली कांग्रेस
अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का श्रेय भले ही बीजेपी ने ले लिया है लेकिन कांग्रेस मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने के काम में बीजेपी और बीजेपी समर्थित हिंदू वादी संगठनों से आगे निकल गई है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने मंगलवार को राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान का आगाज किया जिसके तहत पूर्व मंत्री पीसी शर्मा शहर के न्यू मार्केट इलाके में पहुंचे और व्यापारियों से राम मंदिर के लिए धन संग्रह किया। इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने व्यापारियों के साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो राम मंदिर के निर्माण में मदद करने के लिए आगे आएं। उन्होंने व्यापारियों को पंपलेट बांटे और राम मंदिर ट्रस्ट में दान देने की अपील करते हुए कहा कि किसी संस्था या व्यक्ति को दान देने की जगह लोग सीधे राम मंदिर ट्रस्ट के बैंक खातों में पैसा जमा करें।

संक्रांति से शुरु होगा VHP-RSS का अभियान
एक तरफ जहां कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान शुरु कर दिया है वहीं दूसरी तरफ विश्व हिन्दू परिषद और आरएएस अपना अभियान मकर संक्रांति से शुरु करेंगे। कांग्रेस के इस अभियान को हिंदुत्व के एजेंडे के तौर पर भी देखा जा रहा है इससे पहले भी कांग्रेस मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान सॉफ्ट हिंदुत्व का एजेंडा अपना चुकी है।

देखें वीडियो- जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत