4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस का प्रदेश सरकार पर निशाना

प्रदेश में अभी भी ऑक्सीजन की भारी कमी : कमलनाथ

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Arun Tiwari

Apr 11, 2021

kamalnath1.jpg

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ।

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति व डिमांड में काफी अंतर है, इसकी सच्चाई अस्पतालों से पता की जा सकती है। प्रदेश में कई लोगों ने ऑक्सीजन की कमी से अपनो को खोया है। वहीं रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर अभी भी लोग घंटों भटक रहे हैं। तस्वीरें रोज सामने आ रही हैं। प्रदेश के कई अस्पतालों ने ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए नए मरीजों को भर्ती करने से मना कर दिया है। कई अस्पतालों में जो मरीज भर्ती हंै उनसे भी लिखवाया जा रहा है कि ऑक्सीजन की कमी से होने वाले दुष्परिणामों के लिए वे ही जिम्मेदार होंगे। हमारे मुख्यमंत्री से लेकर तमाम जिम्मेदार रोज झूठी बयानबाजी कर रहे हैं कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है ,झूठे प्रजेंटेशन दिये जा रहे हैं , हवा- हवाई दावे किए जा रहे हंै। बेहतर हो कि झूठ परोसने की बजाय सच्चाई स्वीकार कर प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के व रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता करवाने के तत्काल ठोस प्रयास हों।

स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना :
कांग्रेस ने दमोह में जनसभा को बिना मास्क के संबोधित कर रहे स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव केके मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना के कहर से प्रदेश में कोहराम, मौत का तांडव जारी है, गुमशुदा स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी दमोह में मिले,वह भी भाजपा की उस सभा को बिना मास्क संबोधित करते हुए जहां श्रोता ही गायब है। एक बिकाऊ दूसरे को जिताने की कर रहे हैं अपील,जनता जाए भाड़ में। वहीं कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि प्रदेश में अस्पतालों में बेड नहीं, ऑक्सीजन नहीं , इलाज नहीं , दवा नहीं , इंजेक्शन नहीं , लोगों की मौत के आँकड़े निरंतर बढ़ते जा रहे हैं, मुख्यमंत्री लोगों से मास्क की अपील कर रहे हंै , कह रहे है कि मास्क नहीं तो बात नहीं और ये सभी बातों से बेखबर होकर दमोह उपचुनाव में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर रहे हंै, बगैर मास्क के भीड़ भरी सभाओं को सम्बोधित कर रहे हैं और वही इनके आका जो ख़ुद को जनसेवक बताते हैं , प्रदेश को भूल राजस्थान के उदयपुर के लाभगढ़ पैलेस में चुनावी तैयारियों पर चर्चा कर ख़ुद का स्वागत करवा रहे हंै।