7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में जबलपुर से विवेक, सीधी से अजय, छिंदवाड़ा से नकुल का ऐलान जल्द…

Lok Sabha Polls 2019: भोपाल से दिग्विजय के बाद अब जबलपुर पर बड़ा दांव, जबलपुर से विवेक, सीधी से अजय, छिंदवाड़ा से नकुल का ऐलान जल्द

less than 1 minute read
Google source verification
congress

congress

भोपाल. लोकसभा चुनाव में भोपाल संसदीय सीट से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को उतारकर भाजपा को उलझन में डालने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दूसरा बड़ा दाव चल दिया है। अब जबलपुर से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को चुनाव लड़ाने की तैयारी है।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को तीन नामों की सूची भेजी है। इसमें जबलपुर संसदीय सीट से विवेक तन्खा, सीधी से अजय सिंहछिंदवाड़ा से नकुल नाथ का नाम है। कांग्रेस शनिवार या रविवार को इनके नामों की घोषणा कर सकती है।

जबलपुर सीट को भी कमलनाथ ने कठिन सीटों में से एक माना था। दिग्विजय को भोपाल, इंदौर या जबलपुर में से किसी एक संसदहीय सीट पर लडऩे को कहा गया था। इन सीटों पर दशकों से कांग्रेस जीती नहीं है।

चार सीटें बाकी

फिलहाल ग्वालियर-गुना सीट का फैसला होल्ड किया गया है। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी दोनों सीटों को लेकर उलझन में हैं। 2 अप्रैल को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संभावित है। इसी में इन सीटों के साथ इंदौर और विदिशा सहित अन्य सीटों को लेकर निर्णय होगा।

इंदौर में कांग्रेस किसी सरप्राइज फेस को लेकर मंथन कर रही है। अभी 20 सीटों पर कांग्रेस को टिकट घोषित करना बाकी है। उधर, भाजपा छोडकऱ कांग्रेस में आने को तैयार पूर्व सांसद अशोक अर्गल को भिंड से टिकट देने की तैयारी है। उनका नाम लगभग तय है, लेकिन इस पर बैठक में निर्णय होगा।