
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस भेजेगी चांदी की 11 शिलाएं, कार्यकर्ता ऐसे जुटाएंगे राशि
भोपाल/ अयोध्या में 5 अगस्त को होने जा रहे राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बड़ी पहल करते हुए चांदी की 11 शिलाएं भेजने की पहल की है। इन शिलाओं को खरीदने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश की जनत से राशि जुटाएंगे, फिर इन शिलाओं को राम मंदिर के निर्माण के लिए अयोध्या भेजा जाएगा।
प्रदेश की जनता की तरफ से भेजी जाएंगी शिलाएं
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश की जनता की तरफ से ये शिलाएं भेजी जाएंगी। कमलनाथ ने आज अपने सरकारी निवास पर हनुमान चालीसा का पाठ कराया। विधि विधान से किये गए हनुमान चालीसा पाठ के जरिये प्रदेश की समृद्धि खुशहाली की कामना की गई। कमलनाथ ने हनुमान चालीसा पाठ को अपनी आस्था का विषय बताया।
राजीव गांधी की देन है राम मंदिर- कमलनाथ
कमलनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि, राम मंदिर का निर्माण भारतीय जनता की सहमति से होने जा रहा है। नाथ ने कहा कि, भारत की संस्कृति जोड़ने वाली संस्कृति है। राम मंदिर निर्माण राजीव गांधी की देन है। राजीव गांधी ने रामराज्य का सपना देखा था राम मंदिर निर्माण राजीव गांधी की सोच थी। राम मंदिर निर्माण के समय राजीव गांधी जिंदा होते तो बहुत खुश होते। प्रदेश में राम मंदिर निर्माण को लेकर खुशी की लहर है।
धर्म बीजेपी का पेटेंट नहीं
कांग्रेस के धार्मिक आयोजन पर बीजेपी की आपत्ति पर कमलनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि, धर्म सिर्फ बीजेपी का पेटेंट नहीं है। कांग्रेस कोई भी धार्मिक आयोजन करती है तो बीजेपी के पेट में दर्द होने लगता है। कांग्रेस की अपनी धार्मिक सोच है, पर हम इसे कभी भी राजनीतिक विषय नहीं बनाते। छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान का मंदिर है और सत्ता में रहते हुए राम वन पथ गमन, गौशाला बनाने का कार्यक्रम पार्टी ने तय किया था। धार्मिक विकास हमारी भावनाओं से जुड़ा है।
Published on:
04 Aug 2020 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
