यही नहीं, राम मंदिर भूमिपूजन से पहले कमलनाथ ने भगवा भी धारण कर लिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर नई तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर में वो भगवा वस्त्रों में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रोफाइल फोटो को भी बदल दिया है। कमलनाथ के घर आज प्रदेश की समृद्धि और कल्याण के लिए हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस संबंध में उन्होंने सोमवार को ट्वीट जारी करते हुए कहा था कि, 'प्रिय प्रदेश वासियों, मैं आप सभी की उन्नति एवं खुशहाली के लिए कल सुबह 11 बजे 'हनुमान चालीसा' का पाठ करूंगा मेरा निवेदन है कि, आप सब भी अपने अपने घर या नज़दीकी मंदिर जाकर प्रभु हनुमान जी की पूजा करें और मध्य प्रदेश की खुशहाली की कामना करें.. 'राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की'।