13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैठक में नेता प्रतिपक्ष ने लिया निर्णय, 5 से शुरू होगी कांग्रेस न्याय यात्रा

5 अप्रैल को उदयपुर से होगी कांग्रेस न्याय यात्रा, समापन 6 अप्रैल को राजधानी के इकबाल मैदान में होगा।

2 min read
Google source verification
newsmp

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारी को लेकर गुरुवार को कांग्रेस पीसीसी की बैठक में कांग्रेस ने प्रदेश में न्याय यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह यात्रा प्रदेशभर में 5 अप्रैल से उदयपुरा से सभी विधानसभाओं में शुरू होगी। पीसीसी की बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष जनता की आवाज है और मौजूदा सरकार इसे कुचलने का प्रयास कर रही है। इसको देखते हुए कांग्रेस प्रदेश भर में न्याय यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। यात्रा तीन चरणों में निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत 5 अप्रैल को उदयपुर से होगी। इसका समापन 6 अप्रैल को राजधानी के इकबाल मैदान में होगा। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध, किसान, मजदूर सहित महिला उत्पीड़न के मामले को प्रमुखता के साथ उजागर करेगी।

कानून व्यवस्था में सरकार पूरी तरह विफल
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और सरकार इस पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है। मुख्यमंत्री निवास के हस्तक्षेप के बाद महिला अपराधों में एफआइआर होती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रीति आत्महत्या मामले में भी पुलिस ने 3 दिन बयान दर्ज करने में लगा दिए।

कानून व्यवस्था बनाये रखने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश में पिछले 4 सालों में भाजपा के कई पदाधिकारियों पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं लेकिन बावजूद इसके कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया की मंत्रिमंडल आरोपियों से घिरा हुआ है। यह सरकार रेत की सरकार है। अवैध खनन की सरकार हैं। पोषाहार में घोटाले की सरकार है। प्रदेश में राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है|

5 अप्रैल को उदयपुर शुरू होगी यात्रा
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बताया कि यात्रा 5 अप्रैल को उदयपुर से तीन चरणों में शुरू होगी। इसका समापन 6 अप्रैल को राजधानी के इकबाल मैदान में होगा। इसके बाद यात्रा का दूसरा चरण धार से 11 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच होगा। इसके बाद सतना जिले के चित्रकूट से भगवान कामतानाथ के दर्शन के बाद 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलाई जाएगी।