
contact lenses
भोपाल। सुदंर दिखना हर लड़की की तमन्ना होती है। वहीं चेहरे की सुदंरता में आंखों का बहुत बड़ा रोल होता है। कई बार लड़कियां खुद को सुंदर दिखाने की चाह में कई ऐसी चीजों का उपयोग कर लेती हैं जो उनके लिए नुकसानदेह होती है। इन्हीं में से एक चीज है कांटेक्ट लेंस। आजकल कांटेक्ट लेंस फैशन का सिंबल बन गया है लेकिन बाजार में उपलब्ध इन लेंस के प्रयोग से पहले बरती जाने वाली सावधानियां अकसर लोगों को पता ही नहीं होती हैं। जिसके कारण कई बार परेशानानियों का सामना करना पड़ता है। जानिए क्या हैं वे परेशानियां...
- बाजार में बहुत से कलर्स में मिलने वाले लोकल लेंस आंखों के लिए घातक हो सकते हैं। इनको लगाने से आपकी आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।
- आंखों में कॉर्नियल अल्सर की समस्या भी हो सकती है। यह आंख के बाहरी पारदर्शी परत के बीच होने वाला एक इन्फेक्शन है जिससे व्यक्ति को कम दिखाई देने लगता है।
- बाजार में उपलब्ध कांटेक्ट लेंस के ज्यादा इस्तेमाल से लेंस कुछ दिन बाद नीचे बैठने लगता है जिससे आंखों को ग्रैंडुलर लेयर बनाने में परेशानी होती है इसे आईलिड्स के नीचे पिपिलरी के नाम से जानते हैं जो कि आकार में बड़ा होता है। इन ग्रैन्यूल्स से कॉर्निया में रगड़ के कारण खुजली, शरीर में सनसनाहट, फोटोफोबिया औऱ आंखों में गहरी लाली हो जाती है।
- कॉन्टेक्ट लेंस पहनने वाले लोगों को आंखों के लाल होने की समस्या आम है। कई बार यह गंभीर रुप भी ले लेती है।
- कभी-कभी जब आंखों में लेंस लगाते हैं तो आंखों की पलकों पर सूजन आ जाती है जिसकी वजह से लैंस लगना मुश्किल हो जाता है। ध्यान रहे जब तक यह सूजन चली नहीं जाती तब तक लेंस का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
Updated on:
21 Nov 2019 06:40 pm
Published on:
21 Nov 2019 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
