3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय को है ‘गुप्तरोग’, जब तक देश के खिलाफ नहीं बोलते, तब तक भोजन नसीब नहीं होता: नेता प्रतिपक्ष

पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर तकरार...

2 min read
Google source verification
gopal bhargav

दिग्विजय को है 'गुप्तरोग', जब तक देश के खिलाफ नहीं बोलते, तब तक भोजन नसीब नहीं होता: नेता प्रतिपक्ष

भोपाल। पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर अब तक राजनीतिक गलियारों में वाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते भाजपा के नेता व मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने दिग्विजय सिंह के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को दुर्घटना करार दिए जाने पर करारा प्रहार करते हुए, एक विवास्पद बयान दिया है। जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है।


दरअसल जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा दुर्घटना करार दिए जाने के बाद गोपाल भार्गव ने कहा है कि दिग्विजय सिंह की उंगलियों और मुंह में गुप्तरोग हो गया है।

भार्गव ने कहा, 'उनकी उंगलियों और मुंह में एक गुप्तरोग है। जब तक वो अपनी उंगलियां नहीं चला लेते मोबाइल पर, जब तक अपने मुंह से कुछ देश के खिलाफ बयान नहीं दे देते, तब तक दिग्विजय सिंह को भोजन नसीब नहीं होता।'

इससे पहले दिग्विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना करार दिया था। केवल इतना ही नहीं बुधवार 6 मार्च को उन्होंने कहा कि वह अपने इस बयान पर अडिग हैं जिसमें हिम्मत है वह उसपर केस कर दे।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा था, 'पुलवामा आतंकी हमले को मैंने 'दुर्घटना' कह दिया तो मोदी जी से लेकर तीन केंद्रीय मंत्री मुझे पाकिस्तान समर्थक बताने में जुट गये।

वहीं कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के एक बयान का वीडियो शेयर कर पूछा था कि उनपर भाजपा का क्या विचार है।' बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य ने एक मीडिया से बातचीत में पुलवामा को दुर्घटना कहा था।

इधर, दिग्विजय को जवाब देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने सवाल पूछा था कि राजीव गांधी की हत्या दुर्घटना थी। ट्वीट करते हुए मंत्री ने कहा था, 'एक आतंकी हमले को 'दुर्घटना' करार देना हमारे देश का राजनीतिक विमर्श नहीं होना चाहिए।

दिग्विजय जी क्या आप राजीव गांधी की हत्या को दुर्घटना कहेंगे? इन बेहूदा मजाक से राष्ट्र और हमारे सशस्त्र बलों का मनोबल कमजोर न करें।'