लोगों ने इस आयोजन में भाग लेकर कोरोना के खिलाफ फ्रंट लाइन में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मी एवं मीडियाकर्मियों का आभार व्यक्त किया। भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित पंचवटी कालोनी के रहवासियो ने दीयो से इंडिया लिखकर डाक्टर, पीएम नरेंद्र मोदी, सफाईकर्मी, पुलिस और मीडियाकर्मियों को थैंक्यू कहा।