
भोपाल/ कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में बहुत तेजी से फैल रहा है। मध्य प्रदेश में ही इसके संक्रमित मरीजों की संख्या 6 हो गई है। ऐसे में पत्रिका द्वारा कई बार आपको संक्रमण से बचने की सलाह दी जा रही है। आपको बताया जा रहा है कि, अपने हाथ-पैरों को बार बार गर्म पानी और साबुन से धोएं, अगर ये संभव न हो तो इन्हें सेनिटाइज करें और जब तक संक्रमण का असर ज्यादा है, तब तक मास्क लगाकर रखें, ताकि हम खुद को संक्रमण से मुक्स रख सकें। हालांकि, ये भी देखा जा रहा है कि बाजार में मास्क की शॉर्टेज हो गई है। कई जगह मास्क की काला बाजारी भी हो रही है, जिसके चलते आम लोगों को मास्क नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि, आप घर बैठे सिर्फ दो मिनट में अपने रुपमाल की मदद से किस तरह मास्क बना सकते हैं। आइये जानें...।
रुमाल से इस तरह बाएं मास्क
रुमाल से मास्क बनाना बेहद आसान है। इसमें हमें एक सूती रुमाल के साथ दो रबर की भी जरूरत होगी। मास्क बनाने के लिए हम सबसे पहले रुमाल को चार लेयर में तै कर लें। इसके बाद इसके दोनो तरफ से करीब 20-20 फीसदी रुमाल के कपड़े पर रबर चढ़ा दें, फिर दोनो छोर फोल्ड करके रबर को दोनो कानों में कसी मास्क की ही तरह लगा लें। सिर्फ तीन स्टेप्स के आसान काम में आप घर बैठे बिना पैसे खर्च किये एक सुरक्षित मास्क बना सकते हैं।
कितना सुरक्षित है ये मास्क
क्योंकि इसे बनाने में हमने रुमाल के चार फोल्ड (तय) की हैं। सांस लेने के दौरान इससे पार होकर जाने वाले ऑक्सीजन में मिश्रित कोई संक्रमण हमारे शरीर में नहीं जा सकता। साथ ही ये ऐसा मास्क है, जिसे हम रोजाना इस्तेमाल करके धो भी सकते हैं। हालांकि, याद रखें कि, रुमाल धोते समय गर्म पानी का ही इस्तेमाल करें, ताकि संक्रमण को कपड़े से पूरी तरह नष्ट किया जा सके। रुमाल सूख जाने पर इसपर गर्म प्रेस फैरना ज्यादा फायदेमंद होगा।
वीडियो में जानें, किस तरह 3 स्टेप्स में घर बैठे बनाया जा सकता है मास्क