
#CORONAWARRIOR:पत्नी और बेटी की चिंता छोड़ जनता की सुरक्षा में जुटे मनीष
भोपाल। कहा जाता है कि खाकी एक कपड़ा नहीं, बल्कि यह एक सेवा भाव। जिसे आत्मसात करके ही पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य के निर्वहन की शपथ लेता है। इन्ही चंद लाइनों को जनता की सेवा का मूल मंत्र मानकर एमपी नगर टीआई लोगों को कोरोना से बचाने के लिए रोजाना मैदानी अमले के साथ ड्यूटी कर रहे हैं।
सिक्योरिटी जोन एमपी नगर के थाना प्रभारी
1999 बैच के निरीक्षक मनीष राय वर्तमान में शहर के हाई सिक्योरिटी जोन एमपी नगर के थाना प्रभारी हैं। इनकी शादी इन्हीं के बेचमेट मंजुला मिश्रा से हुई। मंजुला वर्तमान में बीजिंग, चायना में डैप्युटेशन में मिनिस्ट्री आफ एक्सटर्नल अफेयर्स में पोस्टेड हैं।
आवास में अकेले रहती है बेटी
मंजुला के साथ ही 13 वर्षीय बेटी बीजिंग में रहकर 9वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। चायना में कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए उन्होंने बेटी को पति के पास भोपाल भेज दिया, पर भोपाल में भी बढते कोरोना संक्रमण के कारण मनीष रोजाना सुबह जल्दी थाना क्षेत्र में चले जाते हैं और देर रात लौटते हैं। इस दौरान उनकी बेटी पूरे समय शासकीय आवास में अकेले रहती है।
केवल सोशल मीडिया के माध्यम से रहते हैं संपर्क में:-
टीआई मनीष राय दिन भर अपने स्टाफ का मनोबल बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय फिल्ड में रहने का प्रयास करते हैं। इस दौरान वे समय मिलने पर सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में ड्यूटी कर रही पत्नी और घर में अकेली बेटी से बात कर दिल को दिलासा देते हैं कि सब सुरक्षित हैं। घर पर भी मनीष सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छत पर बने कमरे में रहते हैं।
Published on:
25 May 2020, 4:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.