24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देह व्यापार से बहनों ने कमाया खूब पैसा, झुग्गी से निकलकर खरीद लिया आलीशान विला

Crime: दो सगी बहनें पहले स्पा सेंटर पर काम करती थीं। फिर ब्लैकमेल कर देह व्यापार के धंधा में धकेलने का काम करने लगीं। देह व्यापार से दोनों ने इतना पैसा कमाया कि एक झुग्गी से निकलकर आलीशान विला खरीद लिया।

2 min read
Google source verification
Crime Amreen Afreen sisters

Crime Amreen Afreen sisters

Crime:मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से देह व्यापार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो युवतियों ने दो सगी बहनों अमरीन, आफरीन समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत करने वाली युवतियों का कहना है कि आरोपियों ने पहले भरोसा जीता, फिर नौकरी और साथ रहने का लालच देकर उन्हें जाल में फंसाया। नशा देकर दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि दोनों मामलों में दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चंदन यादव, बड़ी बहन अमरीन उर्फ माहीरा और उसकी छोटी बहन आफरीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

देह व्यापार से कमाया खूब पैसा

आरोपी दोनों सगी बहने पहले स्पा सेंटर पर काम करती थीं। चंदन के संपर्क में आकर ब्लैकमेल कर देह व्यापार के धंधा में धकेलने का काम करने लगीं। देह व्यापार से दोनों ने इतना पैसा कमाया कि एक झुग्गी से निकलकर आलीशान विला खरीद लिया। अमरीन और आफरीन नाम की ये बहनें लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती थीं।

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया

सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां पीड़िताओं के परिजनों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। छत्तीसगढ़ निवासी 30 वर्षीय ब्यूटीशियन ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा स्थित एक होटल में जन्मदिन पार्टी के दौरान आफरीन उर्फ महीरा से मुलाकात हुई थी। बातचीत बढ़ी और दोनों एक साथ रहने लगीं। बाद में वे बागसेवनिया क्षेत्र में रहने वाली उसकी बहन अमरीन के संपर्क में आई और उसके घर शिफ्ट हो गई। अगस्त 2025 में अमरीन के करीबी चंदन यादव ने दुष्कर्म किया।

फिक्स नौकरी का झांसा दिया

टीआई ने बताया कि सोमवार को इसी केस में दूसरी युवती भी सामने आई है। उसने पुलिस को बताया कि वह शादी-पार्टियों में वेटर का काम करती थीं। 2025 में दीपावली के दिन निजी मॉल के पास उसकी मुलाकात अमरीन से हुई। फिर उसने फिक्स इनकम वाली नौकरी का झांसा देकर उसे अपने घर काम पर रख लिया। शुरुआत में वह अशोका गार्डन स्थित अपने घर से बस से आना-जाना करती थी, लेकिन दो महीने बाद उसे अमरीन के घर में ही रहने के लिए कहा गया। चंदन यादव अमरीन का लिवइन पार्टनर है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि अमरीन के कहने पर चंदन भी धर्म बदल चुका है. लेकिन उसने नाम नहीं बदला। चंदन अलग-अलग स्थानों पर आए दिन दुष्कर्म करता था और अमरीन उसका खुला समर्थन करती थी। अमरीन के कहने पर चंदन ही उसे कम कपड़ों में पब लेकर जाता था और दूसरे पुरुषों से दोस्ती कर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था।

जनवरी में वह अपने रिश्तेदारों के पास गई

युवती का कहना है कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया। नवंबर 2025 में गांधी नगर क्षेत्र में चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया गया है। इसके बाद दिसंबर में उसे अहमदाबाद ले जाकर भी गलत काम किया गया। इसके बाद वह डर के मारे जनवरी 2026 में वह भोपाल छोड़कर अपने रिश्तेदारों के पास चली गई थी।

तीन युवकों ने किया दुष्कर्म

आरोप लगाते हुए बताया, घर में चंदन यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में चानू और यासिर नाम के युवकों ने भी अलग-अलग समय पर उसके साथ गलत काम किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उस पर देह व्यापार के लिए दबाव डाला गया। पुलिस ने बताया कि दोनों की शिकायत पर कार्रवाई जारी है।