24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी बीजेपी के पूर्व संगठन मंत्री को मातृ शोक, सीएम ने दुख जताया

Hitanand Sharma- जनक दुलारी शर्मा के देहांत पर आरएसएस और बीजेपी में शोक व्याप्त

less than 1 minute read
Google source verification
Former MP BJP Organization Minister Hitanand Sharma mourns the loss of his mother

Former MP BJP Organization Minister Hitanand Sharma mourns the loss of his mother

Hitanand Sharma- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के वरिष्ठ नेता को मातृ शोक हुआ है। संघ के मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हितानंद शर्मा की माता जनक दुलारी शर्मा का निधन हो गया है। वे लंबे अर्से से बीमार चल रहीं थीं। आरएसएस नेता हितानंद शर्मा Hitanand Sharma की माता के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि मां संपूर्ण जीवन की आधारशिला होती हैं, उनका जाना अपूरणीय क्षति है। जनक दुलारी शर्मा के देहांत पर आरएसएस और बीजेपी में शोक व्याप्त हो गया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

हितानंद शर्मा कई सालों तक एमपी बीजेपी के संगठन मंत्री रह चुके हैं। वे मूलत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से हैं। संघ ने हितानंद शर्मा को हाल ही में मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख का दायित्व सौंपा। इसके साथ ही उनकी मूल संस्था यानि आरएसएस में वापसी हो गई थी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश बीजेपी के पूर्व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की पूज्य माताजी जनक दुलारी शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मां सम्पूर्ण जीवन की आधारशिला होती हैं, उनका जाना अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी स्वर्गीय जनक दुलारी शर्मा के देहांत पर दुख जताया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि शोकमय परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।