25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देह व्यापार के धंधे में दो सगी बहनें…ऐसे फंसाती थीं, हाई-प्रोफाइल लोगों से कराती थीं डील

Crime News: दो सगीं बहनें नौकरी की आड़ में फंसाकर युवतियों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल देती थीं।

2 min read
Google source verification
bhopal crime news

Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां बहनों द्वारा रोजगार के लालच में हिंदू युवतियों से दुष्कर्म और फिर धर्मांतरण के मामले ने अब एक बड़े नेटवर्क की आशंका खड़ी कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्त में आई दो बहनें अमरीन और आफरीन नौकरी की आड़ में हिंदू युवतियों को फंसाती और फिर उन्हें न सिर्फ अपने भाई और प्रेमियों को नशा मिलाकर सौंप देतीं, बल्कि उन्हें जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल देती थीं।

अहमदाबाद तक जुड़े हैं तार

बागसेवनिया थाने में दर्ज इस मामले के तार अब अहमदाबाद तक जुड़ गए हैं। आरोपी की मोबाइल से बागसेवनिया पुलिस को कई संदिग्ध चैट, फोटो और डील करने वाले ब्रॉडकास्ट ग्रुप मिले हैं। आरोपी बहनों अमरीन, आफरीन और साथी चंदन यादव (अब मुस्लिम) से पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह चैन बनाकर कई अन्य युवतियों को अपने गैंग में शामिल करके काम करती थी।

लग्जरी लाइफ का लालच देकर कराती थीं डील

पहले उन्हें घरेलू काम का प्रस्ताव देतीं और रहना- खाना फ्री के साथ ही 10 हजार रुपए महीने सैलरी देने का वादा करती थी। इसके कुछ ही दिन बाद वह बेहतर जीवनशैली का लालच देतीं। कई बार उन्हें हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ले जाया जाता, जहां अमीर युवकों से मिलवा देती थीं, फिर नशे की हालत में उनको युवाओं के साथ भेज देती थी। यह डील चंदन पहले से फिक्स करके रखता था। पुलिस के अनुसार, अमरीन और आफरीन गरीब परिवारों की लड़कियों को निशाना बनाती थीं।

बदनाम करने की देती थीं धमकी

छत्तीसगढ़ की फरियादी दो युवतियों ने पुलिस को बताया कि झांसे में लेकर उन्हें टूर के बहाने अहमदाबाद और मुंबई लेकर जाया जाता था। पब और क्लब में जबरन शराब और नशीले पदार्थ देते थे। इनकार करने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। युवतियों ने यासिर और बिलाल पर रेप करने का आरोप लगाया है, जो अभी पकड़ से दूर हैं। वहीं, इस मामले में चानू का भी नाम आया है। पुलिसा आरोपियों की लग्जरी लाइफ और उनके नेटवर्क का पता लगा रही है।

अन्य प्रदेश की युवतियों को बनाती थीं निशाना

टीआइ ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दोनों बहनों की दोनों युवतियों से इंस्टाग्राम चैट के जरिए पहचान हुई थी। इसी तरह से कई अन्य युवतियों को झांसे में लिया है। तीनों के मोबाइल पर कई अन्य फोटो मिले हैं। वहीं चंदन के मोबाइल पर कई हाई प्रोफाइल लोगों के नंबर भी मिले है। थाना प्रभारी अमित सोनी कहना है कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच जारी है। वहीं मानव तस्करी, दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन और देह व्यापार की जांच की जा रही है।