25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 हजार से अधिक लाड़ली बहनों की किस्त अटकी! सामने आई ये वजह

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश में 25 हजार से अधिक लाड़ली बहनों की किस्त सिर्फ एक वजह से रूकी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
ladli behna yojana

एआई जनरेटेड फोटो

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की सुपरहिट योजनाओं में से एक लाड़ली बहना योजना में लाभार्थियों की संख्या लगातार घट रही है। साल 2023 के सितंबर माह में प्रदेश में लाड़ली बहनों की संख्या 1.31 लाख थीं। अब जनवरी 2026 की बात करें तो यह संख्या घटकर 1.24 करोड़ के करीब रह गई है। यानी आंकड़ों को देखा जाए तो पिछले 27 महीनों में लाड़ली बहनों की संख्या 6.28 लाख कम हुई है। यह जवाब महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विधानसभा में दिया है।

27 महीने कम गईं 6 लाख से अधिक महिलाएं

जब लाड़ली बहना योजना की शुरूआत हुई तो 1.31 करोड़ से अधिक महिलाएं रजिस्टर्ड थीं। जिनकी संख्या पिछले 27 महीने में घटकर केवल 1.25 से अधिक रह गई हैं। यानी करीब 6 लाख से अधिक महिलाएं योजना से बाहर हो गईं। सरकार के द्वारा जानकारी दी गई कि इसमें अधिकतम वह महिलाएं हैं। जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है।

25 हजार से अधिक महिलाएं का भुगतान बंद

प्रदेश में 25 हजार से अधिक लाड़ली बहनों का भुगतान इसलिए रोक दिया है क्योंकि इनकी समग्र आईडी डिलीट हो गई है। जैसे ही दोबारा समग्र आईडी रिकवर हो जाएंगी। भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।

कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल

कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने देवास और शाजापुर जिलों में जून से अगस्त 2024 के बीच लाभार्थियों की संख्या बढ़ने का दावा करते हुए सवाल पेश किया कि जब नए रजिस्ट्रेशन नहीं हुए तो संख्या में बढ़ोत्तरी कैसे हो गई। इसका मंत्री ने लिखित में देने से मना कर दिया।