25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसा देख राहुल गांधी ने रुकवाया काफिला, गाड़ी से उतरकर घायल की मदद की, देखें Video

Rahul Gandhi : भोपाल में आयोजित किसान महाचौपाल में शामिल होने घर से निकलते वक्त सड़क हादसा देख नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपना काफिला रुकवाकर घायल रिक्शा चालक का हालचाल जाना, साथ ही उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi

सड़क हादसा देख राहुल गांधी ने रुकवाया काफिला (Photo Source- Patrika)

Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कांग्रेस की किसान महाचौपाल सभा में शामिल होने आए थे। यहां आने के लिए अपने निवास से निकलते समय एक शख्स के लिए अपना काफिला रुकवा लिया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी सोशल मीडिया पर तारीफें भी हो रही हैं।

दरअसल, भोपाल के लिए रवाना होते समय राहुल गांधी ने सड़क हादसे में घायल हुए ऑटो चालक की मदद की। नेता प्रतिपक्ष ने देखा कि, रास्ते में एक ऑटोरिक्शा दुर्घटना ग्रस्त हुआ है, जिसके चलते उसके चालक को कुछ चोट भी आई है। ये देख राहुल गांधी ने न सिर्फ भोपाल के लिए रवाना हुआ अपना काफिला रुकवाया। बल्कि, अपने वाहन से उतरकर घायल ऑटो रिक्शा चालक का हालचाल जाना और इलाज कराने में उसकी मदद भी की।

वायरल हो रहा वीडियो

अब इस घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि, हादसे के समय उस सड़क से कई लोग गुजरे, जिन्होंने ऑटोरिक्शा का एक्सीडेंट भी देखा, लेकिन कोई नहीं रुका। राहुल गांधी ने रुककर घायलों का हालचाल पूछा और घायल शख्स की मदद की। राहुल ने गायल युवक को देखते ही काफिला रुकवाकर वाहन से उतरे और घायल युवक से उसका हाल जाना। वहीं, राहुल गांधी ने अपने साथियों को घायलों को उचित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने को कहा। बातचीत के दौरान घायल ड्राइवर ने कहा, 'राहुल गांधी ने उनसे पूछा- चोट कैसे लगी तो मैंने उन्हें हादसे का कारण बताया। इसपर उन्होंने कहा- 'अस्पताल जाओ और इलाज कराओ'। इसके बाद उन्होंने अपने साथ एक शख्स से मेरा इलाज सुनिश्चित कराने को कहा।'

राजधानी में 'किसान महाचौपाल' में गरजे राहुल

इसके बाद वे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे, जहां भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस ने जवाहर चौक पर 'किसान महाचौपाल' आयोजित की थी, जहां उन्होंने केंद्र सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। ये भी बता दें कि, कार्यक्रम में अलग अलग जिलों से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए थे।